scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

नहीं अलग हुए अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा? ब्रेकअप की खबरों को एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताया अफवाह

मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने कहा है कि दोनों के ब्रेकअप की खबर अफवाह है, वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके करीबी ने दोनों के अलग होने की खबर की पुष्टि की है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 15:00 IST
नहीं अलग हुए अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा  ब्रेकअप की खबरों को एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताया अफवाह
मलाइक और अर्जुन का टूटा रिश्ता। (Photo- Malaika Arora/Insta)
Advertisement

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर खबर आ रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ये खबर आग की तरह इंटरनेट पर फैल रही थी, तभी मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और उसके बाद उनके मैनेजर इन खबरों पर विराम लगा दिया। एक्ट्रेस के मैनेजर के मुताबिक दोनों अलग नहीं हुए हैं, ये केवल एक अफवाह है।

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका के मैनेजर से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उसने कहा, "नहीं नहीं, सब अफवाह है।" इसके अलावा मलाइका ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था।

Advertisement

जिसमें लिखा था, "धरती पर सबसे बड़ा खजाना वे लोग हैं जो हमसे प्यार करते हैं और हमें सपोर्ट करते हैं। उन्हें खरीदा नहीं जा सकता न उनकी जगह कोई ले सकता है, और हमारे पास ऐसे कम ही लोग होते हैं।"

ब्रेकअप की खबर

बता दें कि शुक्रवार को तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कपल ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि की है। उसने कहा था दोनों ने आपसी समझ के साथ एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। वहीं अन्य रिपोर्ट में कहा गया है, "मलाइका और अर्जुन का बहुत खास रिश्ता था और एक दूसरे के दिल में हमेशा रहेंगे। उन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है और इस मामले में वह चुप रहना पसंद करेंगे। वो नहीं चाहेंगे कि कोई उनके रिश्ते के बारे में बात करे।" हालांकि एक्टर्स में से किसी ने भी खुद इस ब्रेकअप की खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मलाइका के 45वें जन्मदिन पर कपल ने एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। इतना ही नहीं दोनों अपनी लव लाइफ के बारे में भी खुलकर बात कर चुके हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो