scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

टूटे रिश्तों पर छलका अनुराग कश्यप का दर्द, बोले- 'ड्राइवर के साथ रहा सबसे लंबा रिलेशन…'

Anurag Kashyap on Failed Relationships: बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपने टूटे रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वो रिलेशनशिप में नहीं रह सकते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 27, 2024 18:02 IST
टूटे रिश्तों पर छलका अनुराग कश्यप का दर्द  बोले   ड्राइवर के साथ रहा सबसे लंबा रिलेशन…
टूटे रिश्तों पर बोले अनुराग कश्यप। (Photo- File photo)
Advertisement

90 के दशक से बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हमेशा ही स्क्रीन पर अलग छाप छोड़ी है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्में बनाने वाले अनुराग फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहे हैं। फिल्म, बयान के अलावा अनुराग की पर्सनल लाइफ के चर्चे खूब रहे हैं। फिर चाहे वो कल्कि कोचलिन के साथ हो या फिर आरती बजाज के साथ। उन्होंने अपनी लाइफ में दो शादियां की लेकिन, उनके दोनों ही रिश्ते नहीं टिक पाए। ऐसे में अब अनुराग ने कहा कि वो रिलेशनशिप में नहीं रह सकते हैं और उनका सबसे लंबा रिश्ता ड्राइवर के साथ ही रहा है। चलिए बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Advertisement

दरअसल, डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों डिज्नी+हॉटस्टार की सीरीज 'बैड कॉप' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में हाल ही में गुलशन देवैया और अनुराग कश्यप ने सीरीज को लेकर एक इंटरव्यू में बातचीत की है। अपनी बेबाकी के लिए जाने-जाने वाले फिल्ममेकर से इस दौरान उनके टूटे रिश्तों के लेकर बात की गई। उन्होंने बेबाक के साथ ही उसके जवाब भी दिए। इंटरव्यू में उनसे एक्टर गुलशन के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर सवाल किया गया था। इस पर गुलशन ने बताया था कि दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Advertisement

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए अनुराग कश्यप ने कहा था कि उनका ज्यादातर वक्त घर में बीतता है। वो ज्यादा एक-दूसरे से मिलते नहीं हैं। लेकिन, एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। अनुराग कश्यप ने आगे कहा था कि उनका सबसे लंबा रिलेशनशिप उनके ड्राइवर के साथ रहा था। अनुराग के इस बयान के बाद सब हंसने लगे थे। अब उनके इस बयान के खूब चर्चे रहे हैं। इसके साथ ही अनुराग कश्यप ने अपनी फेल रिलेशनशिप्स को लेकर भी खुलकर बात की। उनका मानना है किवो शायद रिलेशनशिप में नहीं रह सकते हैं। उन्होंने तीसरी बार शादी करने वाली अफवाहों को लेकर भी कहा कि वो फिर से दोबारा शादी नहीं करने वाले हैं।

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप ने दो शादियां की है। पहले उन्होंने आरती बजाज के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से की थी। लेकिन उनकी दोनों ही शादियां नहीं टिकी थीं।

Advertisement

गुलशन देवैया के साथ कई फिल्मों में किया काम

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप और गुलशन देवैया ने कई प्रोजेक्ट में काम किया है। ये कोई पहली बार नहीं है जब दोनों ने पहली बार काम किया है। इसके पहले दोनों ने 'शैतान', 'हंटर', 'पेडलर्स' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। बहरहाल, गुलशन और अनुराग की पहली मुलाकात काफी यादगार रही है। अनुराग ने गुलशन को तब अपनी फिल्मों में लेने का मन बनाया जब उन्होंने एक्टर को कल्कि कोचलिन के साथ अपने ही घर पर डांस करते हुए देखा था। दोनों अमिताभ बच्चन के गाने पर डांस कर रहे थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो