होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'सब 500-800 करोड़ रुपये कमाना चाहते हैं…', बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्मों पर बोले अनुराग कश्यप, 'एक-दूसरे को कॉपी करते हैं'

Anurag Kashyap: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्मों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि सब केवल 500-800 करोड़ रुपए कमाना चाहते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 09, 2024 10:18 IST
बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्मों पर बोले अनुराग कश्यप। (Photo- Jansatta)
Advertisement

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो मुद्दा कोई भी हर सामाजिक मुद्दे पर अपने विचार रखते हैं। उन्हें अक्सर फिल्ममेकर्स और आर्टिस्ट के सामने आने वाली चुनौतियों पर बात करते हुए देखा जाता रहा है। ऐसे में अब एक बार फिर से वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुराग कश्यप ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ सिनेमा के साथ बातचीत की और इस दौरान बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने पर बात की। उन्होंने कहा कि अब सब 500-800 करोड़ रुपए कमाना चाहते हैं।

इस इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया कि कैसे-कैसे कमर्शियल सक्सेस की वजह से इंडस्ट्री में क्रिएटिविटी पर असर पड़ता है। डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने अक्सर देखा है कि सक्सेस कुछ नया पैदा करने की बजाय सबसे ज्यादा बर्बादी करता है। उन्होंने फिल्म 'सैराट' का जिक्र करते हुए कहा कि जब इसने 100 करोड़ कमाए तो अनुराग ने नागराज मंजुले से कहा था कि अब मराठी सिनेमा खत्म हो गया है। क्योंकि अब कोई कहानी नहीं बताना चाहेगा। अब हर कोई 100 करोड़ कमाना चाहेगा।

Advertisement

'हर कोई 500-800 करोड़ कमाना चाहता है…'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्मों को लेकर कहा कि अब बस हर कोई 500 से 800 रुपए कमाना चाहता है ना कि फिल्म बनाना चाहता है। उनका मानना है कि इतना पैसा कमाने के लिए बेवकूफी भरी फिल्म बनाना होगा। अपनी स्टोरी की कुर्बानी करनी होगी। अनुराग बताते हैं कि ये कोई असली आवाज नहीं है बल्कि लोग फॉर्मूला अपनाते हैं और एक-दूसरे को कॉपी करते हैं। उन्होंने पैन इंडिया का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके ट्रैंड की नकल की जा रही है। अगर 10 पैन-इंडिया फिल्म को देखा जाए तो वो एक जैसी ही दिखेंगी। इसका इंडस्ट्री की हेल्थ को कोई फायदा नहीं है। क्योंकि इसके बाद भारी संख्या में फिल्में फ्लॉप होने लगती हैं।

Advertisement

अनुराग कश्यप ने दी है ऐसी फिल्में

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने करियर में ढेरों बेहतरीन फिल्में दी है। उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'गुलाल', 'नो स्मोकिंग', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मुक्काबाज', सीरीज 'सेक्रेट गेम्स' जैसी फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं। इतना ही नहीं 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कैनेडी' की कान्स में स्क्रीनिंग भी हुई। इसमें राहुल भट्ट और सनी लियोनी लीड रोल में थे। फिल्म को अभी तक भारत में रिलीज का मौका नहीं मिल पाया है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'महाराजा' भी है, जिसमें वो साउथ एक्टर विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाले हैं।

Advertisement
Tags :
Anurag KashyapEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement