होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'उन्हें लगता है वो पंकज त्रिपाठी बन सकते थे', Panchayat के विधायक जी की बयानबाजी पर अनुराग कश्यप ने दिया जवाब

अनुराग कश्यप ने पंकज झा के बयानों का जवाब दिया है। उनका कहना है कि अब पंकज झा को लग रहा है कि वो शायद पंकज त्रिपाठी बन सकते थे। वो त्रिपाठी की सफलता से अपसेट हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | June 12, 2024 12:08 IST
अनुराग कश्यप ने दिया पंकज झा के बयान का जवाब (फोटो-इंस्टाग्राम- Anurag/Pankaj Jha)
Advertisement

'पंचायत' के विधायक जी यानी पंकज झा इस वक्त चर्चा में हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कुछ ऐसे बयान दिए जिसे पंकज त्रिपाठी से जोड़ा जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन बिना नाम लिए ही वो सब कह गए। उन्होंने कहा था कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था, लेकिन बाद में अनुराग कश्यप ने उनकी जगह किसी और को रख लिया। जिस रोल की वो बात कर रहे थे वो सुलतान का था और उसे पंकज त्रिपाठी ने निभाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि लोग अपने स्ट्रगल की कहानी सुनाते हैं और जिस कहानी का उदाहरण उन्होंने दिया था वो भी पंकज त्रिपाठी की थी। अब अनुराग कश्यप ने उनके बयानों का जवाब दिया है।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में इसके बारे में बात की। उन्होंने कहा कि साल 2010 में वो 'द गर्ल इन येलो बूट' की शूटिंग कर रहे थे। तब पंकज झा पुणे में ओशो रीट्रीट चले गए थे। "हमारा बजट टाइट था और हम उनका इंतजार नहीं कर सकते थे। हमने फिल्म को अलग हालातों और बजट में बनाया। अब शायद 20 साल बाद उन्हें लग रहा है कि वो पंकज त्रिपाठी बन सकते थे।" अनुराग कश्यप ने कहा कि वो शायद पंकज त्रिपाठी के सफल होने से अपसेट हैं।

Advertisement

फिल्म निर्माता ने कहा कि झा एक बेहतरीन व्यक्ति हैं। "वह वास्तव में मेरे पसंदीदा अभिनेता रहे हैं... मैं उनके साथ दोबारा काम करना पसंद करूंगा, लेकिन सच तो यह है कि उन तक पहुंचना मुश्किल है।"

क्या है मामला?

एक इंटरव्यू में पंकज झा ने कहा था, "मेरे साथ ऐसा हुआ है, मैं ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ करने वाला था और मुझे मुकेश छाबड़ा की कॉल आई थी। मैं पटना में था और कुछ दिनों में वापसी करने वाला था, लेकिन मुकेश को कोई और मिल गया वो किरदार करने के लिए तो मेरा पत्ता साफ हो गया। रोल था सुल्तान का, मैंने पूछने के लिए कॉल किया किया तो प्रोडक्शन हाउस ने मेरी कॉल नहीं उठाई।"

अपने इंटरव्यू में पंकज झा ने अनुराग कश्यप पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था, "सत्या और गुलाल जैसी फिल्में जहां एक्टर्स को बनाती हैं, वहीं निर्देशक भी बनाती हैं। लेकिन यहां इतने डरपोक और बिना रीढ़ के लोग हैं कि वे अपनी बात पर भी नहीं टिक पाते। बाद में मुझे पता चलता है कि निर्देशक खुद बुरी स्थिति में थे, उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था और वह इस प्रोजेक्ट पर 36 अलग-अलग काम कर रहे थे।"

पंकज त्रिपाठी पर कसा था ये तंज

पंकज झा ने बिना नाम लिए कहा था,"मुझे स्ट्रगल शब्द पसंद नहीं। अगर आपने अपने पैशन को फॉलो करने का ठान लिया है तो आपको इसे एन्जॉय करना चाहिए। हमने की बार इंडस्ट्री में देखा है एक्टर्स अपने स्ट्रगल को काफी ग्लैमराइज करते हैं। कई लोग कहते हैं उन्होंने आलू बेचे हैं, छोटे घर में रहे हैं, एक्टर्स की चप्पल चुराई है। मुझे लगता है हर स्थिति आपको कुछ न कुछ सिखाती है।"

बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने एक शो में किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था कि वह एक होटल में काम किया करते थे और एक बार मनोज बाजपेयी उस होटल में आए थे। उन्होंने मनोज बाजपेयी की चप्पल चुरा ली थी।

हालांकि बाद में पंकज झा ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि मैंने किसी त्रिपाठी का जिक्र नहीं किया, आप जाकर मेरे इंटरव्यू सुन सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Anurag Kashyappankaj tripathi
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement