scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

रजनीकांत सहित ये सितारे भगवान राम की नगरी के लिए हुए रवाना, कंगना रनौत ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर में की सफाई

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का ग्रैंड इवेंट होने जा रहा है। इस एतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए कई सितारे शामिल होने वाले हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | Updated: January 21, 2024 19:04 IST
रजनीकांत सहित ये सितारे भगवान राम की नगरी के लिए हुए रवाना  कंगना रनौत ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर में की सफाई
बॉलीवुड सेलेब्स (image: ani )
Advertisement

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस खास मौके को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों तरफ जय श्री राम की गूंज है।

Advertisement

इस ऐतिहासिक समारोह में पीएम मोदी समेत देश की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। समारोह में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं। वहीं धीरे-धीरे कर कई सेलेब्स अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Advertisement

जहां कंगना रनौत पहले ही राम की नगरी पहुंच चुकी हैं। तो वहीं रजनीकांत, अनुपम खेर सहित कई सितारे अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा कई सारे सेलेब्स इस ऐतिहासिक दिन पर अयोध्या पहुंच सकते हैं।

अयोध्या के लिए रवाना हुए रजनीकांत

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए रजनीकांत और धनुष को चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान रजनीकांत ने जहां ब्लैक पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन शर्ट पहना था। वहीं धनुष कैजुअल आउटफिट में नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉ और फिल्मकार मधुर भंडारकर भी मुंबई से अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या पहुंचे से पहले इन दोनों स्टार्स की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो खूब वायरल हो रही है।

Advertisement

मधुर भंडारकर ने मुंबई एयरपोर्ट पर कहा कि 'बहुत सालों से इंतजार था। बहुत खुशी है। दर्शन करेंगे राम लला के। सबके लिए प्रार्थना करेंगे।' इनके अलावा बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी 2.45 बजे अयोध्या लैंड कर चुके हैं। अयोध्या पहुंचने से पहले अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया।

Advertisement

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वे एक कश्मीरी हिंदू की तरह राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे। वहीं अभिनेता रणदीप हुड्डा और पत्नी लिन लैशराम अयोध्या में राम मंदिर उद्घटान के अवसर पर कल मौजूद होंगे। मुंबई से 2.30 बजे की फ्लाइट से वो पहले लखनऊ और और फिर अयोध्या पहुंचेंगे।

कंगना रनौत ने मंदिर में की सफाई

वहीं कंगना रनौत शनिवार को ही अयोध्या पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। कंगना ने कहा कि पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सज रही है। भजन और यज्ञ हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि राम लोक में पहुंच गए हैं। वहीं कंगना ने इस दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनके बस की होती तो भगवान कब के आ जाते। उन लोगों के बस की बात नहीं है। जैसे शादियों में फूफा और चाचा नाराज रहते हैं वैसे ही वो लोग नाराज रहें। वहीं कंगना ने रविवार को हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो