scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Anupam Kher Birthday: फिल्म देखते हुए थिएटर में पकड़ा लड़की का हाथ तो घर आ गया लव लेटर, दिलचस्प है अनुपम खेर का ये किस्सा

Anupam Kher Birthday: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) आज 69 साल के हो गए हैं। उनका जन्म शिमला में हुआ था। 7 मार्च, 1955 को जन्मे अनुपम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस खास मौके पर आपको उनके बारे में एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: March 07, 2024 10:36 IST
anupam kher birthday  फिल्म देखते हुए थिएटर में पकड़ा लड़की का हाथ तो घर आ गया लव लेटर  दिलचस्प है अनुपम खेर का ये किस्सा
69 साल के हुए अनुपम खेर। (Photo- Express Archives)
Advertisement

अनुपम खेर (Anupam Kher) बॉलीवुड के उन दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पर्दे पर विलेन से लेकर कॉमेडी रोल तक किए हैं। किरदार कोई भी हो उन्होंने अपने अभिनय से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। लोग उन्हें आज भी स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं, जितना पहले करते थे। उनके बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। वो 69 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 7 मार्च, 1955 को पुष्कर नाथ खेर और दुलारी खेर के घर में हुआ था। उन दिनों उनका परिवार शिमला में रहा करता था। अनुपम खेर को बचपन से ही सिनेमा का शौक था। वो हर फिल्म देखने के लिए थिएटर में जाया करते थे। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ा थिएटर वाला ही एक किस्सा बता रहे हैं, जब उन्होंने लड़की का हाथ पकड़ा था और अगले दिन लव लेटर धघर आ गया था। चलिए बताते हैं…

Advertisement

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, अनुपम खेर जब बड़े हो रहे थे तो सिनेमा में उनकी दिलचस्पी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही थी। उन दिनों शिमला में केवल 4 सिनेमाघर हुआ करते थे, जिसमें फिल्में देखने वालों की भीड़ लगती थी। अब फिल्मों के शौकीन अनुपम का थिएटर में होना पक्का होता था। वो ज्यादातर दारा सिंह और मनोज कुमार की फिल्में देखा करते थे। अब एक बार क्या हुआ कि उन्होंने थिएटर में लड़की का हाथ पकड़ लिया था, जिसके बाद अगले दिन उनके घर पर लव लेटर आने लगे थे।

Advertisement

दरअसल, अनुपम खेर का ये किस्सा फिल्म 'उपकार' का है। ये फिल्म मनोज कुमार की थी। इसमें कुछ ऐसे सीन थे, जिसमें अनुपम खेर खो गए थे। इसी में से एक सीन था कि हीरो, हीरोइन का हाथ पकड़ता है। इसे जब अनुपम ने देखा तो उन्होंने अपने पास बैठी लड़की का हाथ पकड़ लिया। हालांकि, इसे लेकर एक्टर ने बताया था कि ये हरकत तो उन्होंने जानबूझकर की थी। अब फिल्म तो खत्म हो गई। दोनों अपने-अपने घर को चल दिए। इसके बाद क्या था अगले दिन अनुपम खेर घर में बैठे हुए थे। तभी अचानक उस लड़की ने अपने छोटे भाई के हाथ से एक लव लेटर भिजवा दिया। उस लड़की ने भाई से कहा था कि जवाब लेकर ही आना।

मां के हाथ लगा था लव लेटर

लड़की के द्वारा भेजे गए लव लेटर में लिखा था कि प्रिय अनुपम, जबसे तुमको देखा है, ना रातों में नींद है ना दिन में चैन। अब अनुपम ने भी जवाब भेजा। अब इस तरह से दोनों के बीच खतों का सिलसिला शुरू हो गया। एक दिन अनुपम ने लड़की को भेजने के लिए कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराई थी। उन्होंने उन फोटोज को खतों के साथ रखी थी कि वो उनकी मां के हाथ लग गई थी। उनके लव लेटर भी हाथ लग गए थे। इसके बाद उनकी घर में जमकर पिटाई हुई थी। फिर उनकी उस प्यार की कहानी वहीं खत्म हो गई।

Advertisement

एक बार तो डॉक्टर के पास जाने की आ गई थी नौबत

वैसे अनुपम खेर की पिटाई का मामला कोई पहली बार का नहीं था। उनकी मां दुलारी अनुपम की खूब पिटाई करती थीं। एक बार तो 3 पैसे के लिए उनकी जमकर धुलाई हुई थी। मां दुलारी ने कपड़े उतारकर पीटा था। इसके बाद उन्हें घर से बाहर खड़ा कर दिया था। एक बार तो उनकी मां ने बिच्छू घास से इतना पीटा कि डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ गई थी।

बहरहाल, अगर अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें हाल ही में 'कागज 2' (Kaagaz 2) में देखा गया था। इसमें उनके साथ सतीश कौशिक ने अहम भूमिका प्ले की थी। ये सतीश कौशिक का आखिरी फिल्म है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो