scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'घर की बात को क्या डिस्कस करना?', बड़े भाई बोनी कपूर संग नाराजगी पर बोले अनिल कपूर, 'वो कभी गलत नहीं रहे'

बोनी कपूर ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि अनिल कपूर उनसे नराज हैं और बात तक नहीं करते हैं। इसकी वजह थी कि उन्हें 'नो एंट्री 2' में कास्ट नहीं किया था। ऐसे में अब इस पर एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 21, 2024 12:27 IST
 घर की बात को क्या डिस्कस करना    बड़े भाई बोनी कपूर संग नाराजगी पर बोले अनिल कपूर   वो कभी गलत नहीं रहे
बड़े भाई बोनी कपूर संग नाराजगी पर बोले अनिल कपूर (Photos- Anil Kapoor/Boney Kapoor/Insta)
Advertisement

बोनी कपूर और अनिल कपूर के रिश्ते में खटास की खबर कुछ दिनों पहले ही आई थी। इसके बारे में खुद प्रोड्यूसर ने शेयर किया था। उन्होंने बताया कि भाई अनिल उनसे नाराज हैं। इसके पीछे की वजह के बारे में बोनी ने बताया था कि एक्टर फिल्म 'नो एंट्री 2' में कास्ट ना किए जाने की वजह से नाराज हैं। ऐसे में अब उन्होंने इस मामले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ये घर की बात है और घर में ही रहे तो अच्छा है। चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा।

दरअसल, अनिल कपूर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर चर्चा में हैं। इसे वो होस्ट करने वाले हैं और कुछ घंटों के बाद ही इस शो का आज यानी कि शुक्रवार 21 जून को इसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में अनिल कपूर ने डीएनए से बात की और और इस दौरान बड़े भाई बोनी कपूर संग नाराजगी के मामले पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि घर की बात है और इसे घर में ही रहने दिया जाए। उसे क्या डिस्कस करना। इंटरव्यू में जब अनिल कपूर को बोनी कपूर के स्टेटमेंट के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि देखो घर की बात को क्या डिस्कस करना और वो (बोनी कपूर) कभी गलत नहीं रहे।

Advertisement

क्या बोले थे बोनी कपूर?

वहीं, अगर बोनी कपूर के स्टेटमेंट के बारे में बात की जाए तो उन्होंने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब तक वो भाई अनिल कपूर को 'नो एंट्री' की सीक्वल और उसके कास्ट के बारे में बताते ये खबर पहले ही लीक हो चुकी थी। खबर जानने के बाद वो बड़े भाई से नाराज हो गए। बोनी ने बताया कि 'नो एंट्री' के सीक्वल में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं।

बोनी ने कहा था कि अनिल कपूर इस फिल्म का पार्ट होना चाहते थे। लेकिन, इसमें उनके लिए कोई जगह नहीं थी। वो इसके बारे में छोटे भाई अनिल को समझाना और बताना चाहते थे कि उन्होंने ऐसा क्यों और किसलिए किया। इतना ही नहीं, बोनी कपूर ने न्यूज 18 शोशा में बात करते हुए खुलासा किया था कि इस मूवी में कास्ट करने की वजह से दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई है। वो आपस में बात नहीं करते हैं लेकिन प्रोड्यूसर ने छोटे भाई के प्यार भी जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि वो कभी भी भाई को दुखी नहीं करना चाहते।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो