scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

शाहरुख खान-गौरी से दीपिका-रणवीर सिंह तक, अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमाया रंग, देखिए INSIDE PHOTOS

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Function: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म हो चुका है। ये 1 मार्च से 3 मार्च तक चला। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और खूब रंग जमाया।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: March 04, 2024 10:32 IST
शाहरुख खान गौरी से दीपिका रणवीर सिंह तक  अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमाया रंग  देखिए inside photos
अनंत अंबानी के फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमाया रंग। (Photos-Jansatta)
Advertisement

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक चला। इसे अंबानी फैमिली के होम टाउन जामनगर में ऑर्गेनाइज किया गया था। इसकी शुरुआत अन्न सेवा से की गई थी, जिसमें अंबानी फैमिली ने गांव के 51 हजार लोगों को भोज कराया था। उन्होंने खुद लोगों को खाना परोसा था। अनंत अंबानी के फंक्शन में 1 मार्च की शाम मेहमानों के लिए ‘इवनिंग इन एवरलैंड-थीम’ कॉकटेल पार्टी रखी गई थी। 2 मार्च को पहले सभी लोग रिलायंस एनिमल रेस्क्यू सेंटर के दौरे पर ले जाया गया और शाम को ‘मेला रॉग’ पार्टी का आयोजन किया गया। 3 मार्च को सभी लोग ‘टस्कर ट्रेल’ पर जाएंगे और आखिरी कार्यक्रम एक पारंपरिक ‘हस्ताक्षर’ सेरेमनी हुई, जिसके साथ ही ये फंक्शन खत्म हो गया।

Advertisement

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

पत्नी और बेटी ऐश्वर्या के साथ एक फ्रेम में दिखे रजनीकांत

Advertisement

इस फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की बड़ी-बड़ी हस्तियों को भी इनवाइट किया गया था। इसमें मार्क जुकरबर्ग से रिहाना तक के नाम शामिल हैं, जो विदेशों से इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए आए थे। ये महंगे फंक्शन्स में से एक रहा। वहीं, प्री-वेडिंग सेरेमनी में सैफ अली खान, सारा अली खान, माधुरी दीक्षित, सलमान खान, शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की और खूब रंग जमाया। स्टार्स ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। ऐसे में चलिए आपको पार्टी की इनसाइड तस्वीरें दिखाते हैं।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन सोनम कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट एक फ्रेम में दिखीं। फोटो में ननद और भाभी के बीच कमाल की बॉन्डिंग देख सकते हैं।

Advertisement

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने एक ही फ्रेम में पोज दिया। वहीं, उनके साथ रणबीर कपूर भी दिखे। अनन्या और आदित्य रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में ये तस्वीर इनके रिश्ते पर मुहर लगाती है।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

शाहरुख खान और हॉलीवुड सिंगर रिहाना डांस फ्लोर पर एक साथ मूव्स दिखाते हुए नजर आए।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद जामनगर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ जोरदार डांस मूव्स दिखाए।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

बॉलीवुड के तीनों खान सलमान, शाहरुख और आमिर खान एक ही फ्रेम में लंबे समय के बाद दिखे हैं। तीनों ने साथ में डांस मूव्स दिखाए।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

तीनों खान्स के साथ साउथ एक्टर राम चरण 'नाटू नाटू' पर जमकर थिरकते नजर आए।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

जान्हवी कपूर पार्टी में रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और भाई अर्जुन कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आईं। वहीं, सलमान खान भी जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिला।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

करीना कपूर और सैफ अली खान का रॉयल लुक देखने के लिए मिला। वहीं तैमूर पापा सैफ के मैचिंग ड्रेस में दिखे।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पति डॉ. नेने के साथ दिखीं। इस दौरान उनका सादगी भरा लुक देखने को मिला।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

पार्टी में अनिल कपूर पत्नी के साथ पहुंचे थे। इस दौरान वो शेरवानी में नजर आएं। वहीं, भतीजी शनाया कपूर भी रेड साड़ी में किसी दुल्हन से कम नहीं लगीं।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का शाही लुक देखने के लिए मिला। दोनों एक साथ पोज देते हुए नजर आए।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

शाहरुख खान पार्टी में परिवार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान गौरी खान से लेकर सुहाना और किंग खान तक का लुक देखते ही बन रहा था।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

पार्टी में अनन्या को रेड कलर के लहंगे में देखा गया और आदित्य व्हाइट कलर के सूट-बूट में जंच गए।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो