होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'ये खतरनाक है…', फिर से वायरल हुआ आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो, भड़के फैंस ने जताई नाराजगी

आलिया भट्ट एक बार फिर से अपने डीपफेक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इसमें एक्ट्रेस को कैमरे के आगे तैयार होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी नाराज हैं। उन्होंने इस पर गुस्सा निकाला है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 15, 2024 11:47 IST
आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो वायरल। (Photo- Alia Bhatt/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड में इन दिनों डीपफेक का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। कुछ समय पहले ही कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसी बड़ी अभिनेत्रियों का डीपफेक वीडियो सामने आया था। ऐसे में अब एक बार फिर से डीपफेक वीडियो सामने आया है। एक बार फिर से एक्ट्रेस आलिया भट्ट इसका शिकार हुई हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस ने नाराजगी और गुस्सा दोनों ही जाहिर किया है।

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी खफा हैं। इसमें उनका गेट रेडी विद मी (GRWM) दिखाया गया है। आलिया के इस वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। वीडियो को अब तक 20 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस को काले रंग के कुर्ते में तैयार होते और मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो के सामने आते ही फैंस का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। लोगों ने AI के बढ़ते मिसयूज पर चिंता जताई है।

Advertisement

आलिया भट्ट के वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

अगर आलिया भट्ट के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, 'पहले मुझे लगा कि ये आलिया भट्ट हैं लेकिन, फिर ध्यान से देखा तो ये आलिया नहीं हैं।' दूसरे ने लिखा, 'AI बहुत खतरनाक हो गया है।' इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, 'क्या बेवकूफी है, एलन मस्क ने सही कहा था कि एआई सच में सब कुछ जीत रहा है।' इसी तरह से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Advertisement

पहले भी वायरल हो चुका है आलिया भट्ट का वीडियो

आपको बता दें कि आलिया भट्ट का इसके पहले भी डीपफेक वीडियो वायरल हो चुका है। इसमें उनका चेहरा भिनेत्री वामिका गब्बी के चेहरे से मॉर्फ कर दिया गया था। इसके अलावा इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना, काजोल और कटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, इससे आमिर खान भी नहीं बच पाए थे। उनका डीपफेक वीडियो वायरल हो चुका है। इसमें एक्टर एक पॉलिटिकल पार्टी को प्रमोट करते हुए नजर आए थे। मुंबई पुलिस ने इस पर एक्शन लिया और FIR भी दर्ज हुई थी।

बहरहाल, अगर आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो बीते दिन ही एक्ट्रेस ने अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' की रिलीज का ऐलान किया है। उन्होंने इसका पोस्टर जारी किया था। इसमें इसकी रिलीज डेट 11 अक्टूबर, 2024 लिखी हुई थी।

Advertisement
Tags :
Alia BhattEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement