scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

17 की उम्र में बिहार का लड़का बना एक्टर, एक साथ साइन किए थे 4 सॉन्ग, अब 'रिमझिम बारिशों में' से छाए मंगेश चौधरी

कहा जाता है कि ना मेहनत करने वालों की हार नहीं होती है। कभी ना तो कभी मंजिल मिल जाती है। ऐसे ही बिहार के एक लड़के की कहानी है, जिनका नाम मंगेश चौधरी है और वो आज एक्टर बन चुके हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में करियर शुरू किया था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 18:31 IST
17 की उम्र में बिहार का लड़का बना एक्टर  एक साथ साइन किए थे 4 सॉन्ग  अब  रिमझिम बारिशों में  से छाए मंगेश चौधरी
बिहार का लड़का बना एक्टर। (Photo- Still from Youtube)
Advertisement

बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि ना कि मेहनत कभी ज़ाया नहीं जाती है फिर वो मेहनत और लगन सही दिशा में होनी चाहिए। ऐसे में एक ऐसे ही लड़के के बारे में बता रहे हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं और आज एक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनका नाम मंगेश चौधरी है। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। अब वो हिंदी रोमांटिक सॉन्ग 'रिमझिम बारिशों में' से छा गए हैं। इसे 'द म्यूजिक वर्ल्ड' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

मंगेश चौधरी का गाना 'रिमझिम बारिशों में' कपल्स के लिए बेहद ही खास है क्योंकि इस सॉन्ग में लिरिक्स और संगीत के साथ साथ इसकी जो लोकेशन है वो बहुत रोमांटिक है। आपको बता दें इसके पहले भी मंगेश चौधरी के चार गाने आ चुके है, जिनमें से हिंदी कवर सॉन्ग याद 'आ रहा है तेरा प्यार' जो मशहूर म्यूजिक कंपनी 'सारे गा मा' के चैनल पर रिलीज हुआ था। इसके बाद एक सेड सॉन्ग आया, जिसका टाइटल 'तेरी यादों में' था। तीसरा रोमांटिक गाना 'तेरी वफा' और चौथा 'पपीहा' और 'प्यार तेरा मिला' जैसे गाने शामिल हैं।

Advertisement

मंगेश चौधरी बताते हैं कि वो हमेशा से ही कुछ ना कुछ नया करना चाहते थे। वो दर्शकों एंटरटेन करना चाहते थे। अगर वापस उनके गाने 'रिमझिम बारिशों में' की बात की जाए तो इसमें गुल सक्सेना ने आवाज दी है। इसके लिरिक्स और संगीत राजेश घायल ने दिया है। इस सॉन्ग में मंगेश चौधरी के साथ फीमेल लीड में खुशबू पोद्दार अपनी अदाओं का जादू चलाती नजर आ रही हैं। इस गाने के बाद अब मंगेश चौधरी एक बड़ी हिंदी शार्ट फिल्म में नजर आने वाले हैं। वो बहुत जल्द इसका नाम रिवील करेंगे और इस फिल्म के साथ ही ओटीटी पर डेब्यू भी करेंगे।

बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं मंगेश

मंगेश चौधरी के बारे में बात की जाए तो वो बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन इनकी पढ़ाई लिखाई मेट्रो सिटी मुंबई में हुई। मंगेश के बैकग्राउंड के बारे में बात करें तो उनके पिता महेंद्र चौधरी है जो फ़िल्म जगत में टेक्नीशियन है और आज इन्हीं की बदौलत मंगेश चौधरी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर पाए हैं। उनके पिता ने आथिरी बार बतौर साउंड रिकॉर्डर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'वीर सावरकर' में काम किया था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो