काफी बड़ी हो गई हैं 'ये है मोहब्बतें' की 'रूही', 24 की उम्र में खरीदा अपने सपनों का घर
- 25/8Advertisement
एकता कपूर के सुपरहिट शो 'ये है मोहब्बतें' में 'रूही' का किरदार निभाने वाली अदिति भाटिया को फैंस ने बहुत पसंद किया था। बता दें, अब रूही काफी बड़ी हो गई हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती हैं।
Advertisement - 26/8
हाल ही में उन्होंने अदिति ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें उनके नए घर की है। दरअसल, अदिति ने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने अपने घर की इनसाइड फोटोज शेयर की है जो अंदर से काफी खूबसूरत है।
- 27/8
अदिति ने गृह प्रवेश पूजा के दौरान की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह लाइलैक साड़ी में पारंपरिक तरीके से सिर पर पल्लू रख पूजा पाठ करती नजर आ रही हैं।
- 28/8
उनके साथ उनकी मां भी पूजा में बैठी हुई हैं और भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी नानी को भी इस पूजा में शामिल किया है।
- 29/8
अदिति ने हाल ही में नई मर्सिडीज कार खरीदी थी और अब एक्ट्रेस ने अपने सपनों का घर खरीद लिया है। इन सभी अचीवमेंट का क्रेडिट अदिति ने अपनी मां को दिया है।
- 30/8
एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें इंस्टा स्टोरीज पर भी शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज जो भी मेरे पास है उसकी वजह सिर्फ मेरी मां है। मैं बहुत फालतू के खर्चे करती हूं, लेकिन मेरी मां सब कुछ मैनेज कर लेती हैं। इसीलिए मैं इन्हें थैंक्यू बोलती हूं।"
- 31/8
तस्वीरों में दिख रही उनके नए घर के अंदर की झलक से पता चलता है कि इसे पेस्टल और न्यूट्रल रंगों में खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। 24 साल की उम्र में अदिति एक लैविश घर की मालकिन बन गई हैं।
- 32/8
बता दें, टीवी इंडस्ट्री में अच्छी-खासी पहचान बनाने के बाद अदिति भाटिया ने अपने करियर का रुख बदल लिया है। वह अब प्रोडक्ट ऐड में अपना ध्यान लगा रही हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में भी जानी जाती है। (Photos Source: aditi_bhatia4/instagram)
(यह भी पढ़ें: जानिए 12 जुलाई का दिन क्यों है खास, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए क्यों चुना गया ये दिन)