भारत से काफी लगाव रखते हैं ये हॉलीवुड स्टार्स, किसी को पसंद है यहां का खाना तो कोई कल्चर का दीवाना
Will Smith विल स्मिथ भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वो कई बार भारत आ चुके हैं और उन्हें भारतीय व्यंजन बहुत पसंद है। उनके फेवरेट व्यंजनों में बटर चिकन और नान शामिल हैं। (Photo Source: @willsmith/instagram)
Julia Roberts जूलिया रॉबर्ट्स का भारत से लगाव किसी से छुपा नहीं है। अपनी फिल्म ‘ईट, प्रे, लव’ की शूटिंग के लिए भारत आईं जूलिया ने 2009 में हिंदू धर्म अपना लिया था। वो अपने पति और तीनों बच्चों के साथ मंदिरों में प्रार्थना करने जाती हैं और दिवाली सहित सभी हिंदू त्योहार भी मनाती हैं। (Photo Source: @juliaroberts/instagram)
Gerard Butler जेरार्ड बटलर कई बार भारत आ चुके हैं और उन्हें भारतीय खाना बहुत पसंद है। उन्होंने भी बॉलीवुड और भारतीय संस्कृति में अपनी रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा था कि भारत की आध्यात्मिकता और लोगों की फ्रीक्वेंस उन्हें अच्छी लगती है। (Photo Source: @gerardbutler/instagram)
Halle Berry हैली बेरी ने भारतीय भोजन, तंदूरी चिकन और समोसा जैसे विशेष व्यंजनों के प्रति अपना प्यार जता चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता में भी रुचि दिखाई है। (Photo Source: @halleberry/instagram)
Johnny Depp जॉनी डेप को भी भारतीय व्यंजनों का शौक है। एक बार बर्मिंघम में उन्होंने एक भारतीय रेस्तरां में खाने पर 48 लाख रुपये तक खर्च कर दिए थे। इस रेस्टोरेंट में जब उन्होंने चिकन टिक्का मसाला और किंग प्रॉन भूना का स्वाद चखा तो वह खुद को इसे बार-बार खाने से नहीं रोक पाए थे। (Photo Source: @johnnydepp/instagram)
Tom Cruise टॉम क्रूज को भारतीय खाना बहुत पसंद है। एक बार जब उन्होंने ब्रिटेन में सिंगर आशा भोसले के रेस्तरां में खाना ऑर्डर किया तो उन्होंने दो बार चिकन टिक्का मसाला खाया। रेस्टोरेंट के मुताबिक, एक्टर को ये डिश इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे दोबारा ऑर्डर किया था। (Photo Source: @ashasbhamuk/instagram)
Lady Gaga लेडी गागा ने भी भारतीय संस्कृति और भारतीय संगीत में रुचि दिखाई थी। उन्होंने भारतीय भोजन और संस्कृति के प्रति भी अपना प्यार जताया था। (Photo Source: @ladygaga/instagram)
Hugh Jackman ह्यू जैकमैन भी हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं और उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में भी कहा है कि उन्हें हिंदू धर्म का रहस्यवाद आकर्षित करता हैं, जिसके बाद उन्होंने उपनिषद और भगवत गीता पढ़ना शुरू कर किया। (Photo Source: @thehughjackman/instagram)
Robert Pattinson रॉबर्ट पैटिंसन को भारतीय व्यंजन चिकन कबाब बहुत पसंद है। लंदन हो या न्यूयॉर्क एक्टर मसालेदार करी खाने के लिए भारतीय रेस्टोरेंट्स में जरूर जाते हैं। जब वह फिल्म 'टेनेट' की शूटिंग के लिए मुंबई आए थे तो वह बटर चिकन के लिए मशहूर एक रेस्टोरेंट में भी गए। उन्हें यह डिश इतनी पसंद आई कि जब तक वह मुंबई में रहे, उन्होंने इसे बार-बार ऑर्डर किया था। (Photo Source: @robertpattinsonofficial/instagram)(यह भी पढ़ें: अनुपम खेर से पहले इन स्टार्स के घर और ऑफिस में हुई थी चोरियां, जूलरी और कैश उड़ा ले गए थे चोर )
Tags :