मुस्लिम परिवार में पैदा होने के बावजूद सारी जिंदगी हिंदू बनी रही ये एक्ट्रेस, अरशद वारसी की हैं सौतेली बहन अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा सचदेव का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। लेकिन उनके माता-पिता के तलाक के बाद वह जीवन भर हिंदू रहीं।
मुस्लिम परिवार में पैदा होने के बावजूद सारी जिंदगी हिंदू बनी रही ये एक्ट्रेस, अरशद वारसी की हैं सौतेली बहन
70-80 के दशक में 'एजेंट विनोद', 'वो मैं नहीं', 'प्रियतमा', 'हिफाजत', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'एक ही रास्ता' जैसी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा सचदेव का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। (Express archive photo)
मुंबई में जन्मी आशा का पहला नाम नफीसा सुल्तान था। उनका पूरा परिवार फिल्म दुनिया से ताल्लुक रखता है। दरअसल, आशा के पिता आशिक हुसैन वारसी राइटर और बेहतरीन शायर थे, जबकि उनकी मां रजिया भी फिल्मों में काम करती थीं। (Express archive photo)
आशिक और रजिया के तीन बच्चे हुए, जिसके बाद 60 के दशक में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद नफीसा उर्फ आशा और उनकी छोटी बहन मां रजिया के पास रहने लगीं, जबकि भाई अनवर पिता आशिक हुसैन के साथ चले गए। (Express archive photo)
कुछ समय बाद आशा की मां रजिया ने आईपी सचदेव से दूसरी शादी कर ली, जो मुंबई के नामी वकील थे। इसके बाद उनकी बेटी नफीसा का नाम आशा रखा गया जो बाद में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बनीं। (Express archive photo)
वहीं उनके पिता आशिक हुसैन वारसी ने भी दूसरी शादी कर ली जिसके बाद अरशद वारसी इस दुनिया में आए और इस तरह आशा सचदेव अरशद वारसी की सौतेली बहन बन गईं। (Express archive photo)
आशा सचदेव के करियर की बात करें तो वह अपनी मां की तरह एक्टिंग करना चाहती थीं। उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। फिर वह मुंबई आ गईं और फिल्मों में काम करने लगीं। (Express archive photo)
उन्होंने बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाना शुरू भी कर दिया था। उस वक्त बड़े-बड़े डायरेक्टर आशा के साथ काम करना चाहते थे। लेकिन फिर आशा ने एक ऐसा कदम उठाया जिससे उन्हें काफी नुकसान हो गया। (Express archive photo)
दरअसल, जब आशा अपने करियर की पीक पर थीं तो उन्होंने एक ने बी-ग्रेड फिल्म साइन की, जिसके बाद उन्हें अच्छा काम नहीं मिला। ऐसे में आशा के हाथ से कई बड़े बजट की फिल्में निकल गईं। (Express archive photo)
आखिर में उन्हें कम बजट वाली फिल्मों में काम करके गुजारा करना पड़ा। 35 साल के अपने करियर में आशा ने 90 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। (Express archive photo)
उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी किस्मत किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। इस एक्ट्रेस को प्यार भी हुआ था लेकिन शादी नहीं की। दरअसल, आशा किसन लाल नाम के एक वकील से प्यार करती थी। (Express archive photo)
Tags :