डेब्यू से पहले ही 40 फिल्में साइन कर चुके थे ये सुपरस्टार, एक दिन में करते थे 3 सेट पर काम
- Advertisement
हिंदी सिनेमा के बेस्ट एक्शन कलाकारों में से एक सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्हें डेब्यू से पहले ही 40 फिल्में हाथ लग गई थीं। (Suniel Shetty Social Media)
Advertisement - Advertisement
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी ने बताया कि, उन्होंने जब बचपन (11-12 साल की उम्र में) में ब्रूस ली को देखा तो तभी मन बना लिया था कि उन्हें मार्शल आर्ट्स करना है। इसमें वो काफी अच्छा थे। अभिनेता का कहना है कि, वो ऐसे थे कि उन्हें कोई भी स्पोर्ट मिले उसे वो दो दिन में सीख जाएंगे।
मार्शल आर्ट्स में जब वो माहिर हो गए तो वो सेंसेई परवेज मिस्त्री के अंडर में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस को ट्रेन करने लगे। उस दौरान उनकी उम्र सिर्फ 14-15 साल थी।
सुनील शेट्टी का एक्शन देख राजीव राय (डायरेक्टर) फैन हो गए थे और यहीं से उनकी फिल्मों में एंट्री हुई। हालांकि बाद में वो फिल्म से बाहर हो गए। अभिनेता को शुरुआत में कई फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन बाद में ये सारी फिल्में बंद होती जा रही थीं।
कई डायरेक्टर्स ने सुनील शेट्टी को पोस्टर में देखा था। जिसमें से एक प्रहलाद (कक्कड़) थे उन्होंने सुनिल शेट्टी को फिल्म 'आरजू' के लिए साइन कर लिया जिसमें उनके साथ दीपक शिवदसानी, राज बब्बर और शत्रुघ्न सिन्हा थे। लेकिन 99% शूट होने के बाद किसी कारण ये फिल्म भी बंद हो गई।
इसके बाद भी सुनिल शेट्ट को कई फिल्मों में काम मिला लेकिन सारी फिल्में बंद होती चली गईं। अभिनेता ने अपने इंटरव्यू में बताया कि, वो एक एथलीट थे इसलिए मेंटली स्ट्रांग थे और हारना जानते थे। उन्हें पता था कि कभी वो हारेंगे और कभी जितेंगे। इसलिए न वो कभी मेंटल डिप्रेशन में गए और न ही कभी उन्हें एंग्जाइटी हुई।
इसके बाद उनके हाथ फिल्म 'वक्त हमारा है' और 'बलवान' लगी। साल 1992 में सुनिल शेट्टी ने बलवान से सिने दुनिया में कदम रखा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म उस वक्त हिट साबित हुई थी। इसके बाद अभिनेता के पास फिल्मों की लाइन लग गई।
डेब्यू फिल्म बलवान के रिलीज से पहले सुनील शेट्टी ने 40 फिल्मों को साइन किया था। साल में 25-30 फिल्में शूट करते थे। हाल ऐसा था कि एक दिन में तीन-तीन फिल्मों के लिए एक्टिंग करते थे। पैंट वही रहती थी सिर्फ शर्ट बदल लेते थे। यहां तक कि फिल्मिस्तान में सेट नंबर 1 से लेकर तीन तक उन्हीं के सेट थे।