भारत में बैन हैं हॉलीवुड की ये 7 फिल्में, लेकिन यहां देख सकते हैं
हॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि, ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
Advertisement- Advertisement
50 शेड्स ऑफ ग्रे
इंटीमेट सीन के चलते ये फिल्म भारत में नहीं रिलीज हुई थी। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Netflix) द डा विंची कोड
ये फिल्म एंटी क्रिश्चियन थीम के चलते खूब विवादों में रही जिसके चलते भारत में भी रिलीज पर रोक लगा दिया गया था। हालांकि इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। (Netflix)द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू
साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में कई आपत्तिजनक सीन थे जिसके चलते भारत में रिलीज से रोक लगा दिया गया था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। (Prime Video)इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम
अमेरिकी एक्शन एडवेंचर फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेम्पल ऑफ डून' में बलि देना और काला जादू जैसे सीन दिखाए गए हैं जिसके चलते इसे भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि, इसे एप्पल टीवी पर देखा जा सकता है। (Apple TV)आई स्पिट ऑन योर ग्रेव
फिल्म में ज्यादा वॉयलेंस के चलते 'आई स्पिट ऑन योर ग्रेव' को न सिर्फ भारत बल्कि कई देशों में बैन किया गया था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Prime Video)ब्लू जैसमिन
'ब्लू जैसमिन' प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस फिल्म में एंटी स्मोकिंग डिस्क्लेमर नहीं डाला गया था जिसके चलते इसे भारत में बैन कर दिया गया था। (Prime Video)डर्टी ग्रैंडपा
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'डर्टी ग्रैंडपा' को भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि, अब इसे नेटफ्लिक्स पर दे सकते हैं।