Lok Sabha Election 2024: पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान, वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार समेत ये सितारे
- 55/18Advertisement
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत आज यानी 20 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, आज बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग हो रही है। ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारे भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। चलिए देखते हैं आज किन सितारों ने डाला वोट।
Advertisement - 56/18
मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने भी अपना वोट डाला और फैंस से भी मतदान करने की अपील की। (PTI Photo)
- 57/18
राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालांकि, सोमवार की सुबह वह अपना सारा काम छोड़कर मुंबई लौटे और वोट डाला। (PTI Photo)
- 58/18
राजकुमार राव के अलावा फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपना वोट डालने मुंबई पहुंचीं।
- 59/18
आज देओल परिवार भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा था। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने 88 साल की उम्र में वोट डालने पहुंचे। (PTI Photo)
- 60/18
धर्मेंद्र के अलावा उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ ईशा देओल भी नजर आईं। वोट डालने के बाद दोनों ने कैमरे के सामने उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए फोटो भी क्लिक करवाई। (PTI Photo)
- 61/18
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डालने मुंबई के गांधी ग्राम पोलिंग स्टेशन पहुंचे। एक्टर ने इस दौरान मीडिया से कहा कि उन्होंने विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए वोट किया है। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि मेरा देश विकसित रहे, मजबूत रहे। बस यही सोचकर मैंने वोट दिया है। सिटीजनशिप मिलने के बाद पहली बार वोट दिया है, अच्छा लग रहा है।" (ANI Photo)
- 62/18
वहीं, बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर भी मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान वोट डालने पहुंचे थे। वोट डालने के बाद फरहान अख्तर ने कहा, "मेरा वोट सुशासन के लिए है, ऐसी सरकार के लिए जो सभी लोगों का ख्याल रखे। कृपया आप सभी लोग घर से बाहर निकलें और वोट करें।" (PTI Photo)
- 63/18
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन ने भी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। (PTI Photo)
- 64/18
मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी अपना वोट डाला। (PTI Photo)
- 65/18
एक्ट्रेस पायल रोहतगी और उनके पति और पहलवान संग्राम सिंह ने भी मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान वोट डाला और अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाते हुए फोटो भी क्लिक करवाई। (PTI Photo)
- 66/18
सान्या मल्होत्रा भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचीं थी। इस दौरान वह ब्लैक कलर के कैजुअल आउटफिट में नजर आईं।
- 67/18
वेटरन एक्ट्रेस शोभा खोटे मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचीं थी। (PTI Photo)
- 68/18
एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी अपना वोट डालने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचीं थी। (PTI Photo)
- 69/18
वोट डालने के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की।
- 70/18
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन व्हाइट कलर के सूट में अपना वोट डलाने पहुंची। वोट डालने के बाद एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं। (PTI Photo)
- 71/18
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी भारत का नागरिक होने का कर्तव्य निभाया और वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। (PTI Photo)
- 72/18
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी अपने पिता डेविड धवन के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: बीयर ऑफर करने पर मिथुन चक्रवर्ती ने की थी इस एक्टर की रैगिंग, कर दिया था गंजा)