Bhabi Ji Ghar Par Hai से नागिन तक, पाकिस्तान में बैन हैं ये फेमस इंडियन टीवी शोज Famous Indian TV Serials are Banned in Pakistan, Salman Khan Bigg Boss Why Ban in Pakistan: पाकिस्तान ने कई भारतीय फिल्मों पर बैन लगा रखा है। सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान सरकार ने कई मशहूर भारतीय टीवी सीरियल्स को भी अपने यहां बैन कर रखा है।
Written by: Vivek Yadav Updated: June 03, 2024 15:15 IST
पाकिस्तान में न सिर्फ फिल्में बल्कि कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स भी बैन हैं। इस लिस्ट में 'भाभी जी घर पर हैं' से लेकर 'नागिन' तक जैसे टीवी शोज का नाम शामिल है।
भाभी जी घर पर हैं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान ने इस भारतीय फेमस टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' को अपने यहां इस लिए बैन किया है क्योंकि उसे लगता है कि इसका कॉन्सेप्ट पड़ोसियों की पत्नियों के साथ फ्लर्टिंग का है। (Zee5)
नागिन इंडिया के पॉपुलर टीवी सीरियल में से एक 'नागिन' भी पाकिस्तान में बैन है। इसके दूसरे सीजन के बाद से पाकिस्तान ने अपने यहां बैन लगा दिया था। (JioCinema)
बिग बॉस सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' भी पाकिस्तान में प्रतिबंधित है। (JioCinema)
ये है मोहब्बतें एकता कपूर का टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' भी पाकिस्तान में बैन है। रमन भल्ला (करण पटेल) और इशिता भल्ला (दिव्यांका त्रिपाठी) के बीच दिखाए गए कुछ सीन के चलते पाकिस्तान ने अपने यहां इस सीरियल को ही बैन कर दिया है। (hotstar)
कुबूल है सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर स्टारर टीवी सीरियल 'कुबूल है' इंडियन मुस्लिम फैमिली की स्टोरी पर बेस्ड है। पाकिस्तान ने इस टीवी शो को अपने यहां इसलिए बैन कर दिया क्योंकि, उसका कहना है कि, इसमें महिलाओं के खिलाफ जरूरत से ज्यादा अत्याचार दिखाया गया है। (Zee5)
थपकी प्यार की 'थपकी प्यार की' इंडिया के पॉपुलर टीवी सीरियल्स में से एक है। इसमें एक हकलाने वाली लड़की की कहानी दिखाया है लेकिन पाकिस्तान को ये भी रास नहीं आया जिसके चलते उसने इसे अपने यहां प्रतिबंधित कर दिया है। (JioCinema)
मे आई कम इन मैडम भारत में तो कॉमेडी टीवी सीरियल 'मे आई कम इन मैडम' लोग खूब पसंद करते हैं। लेकिन पाकिस्तान इसे भी अपने यहां बैन कर रखा है। (hotstar)
Tags :