महंगी कारों का शौक और मुंबई में लग्जरी घर, साल में इतना कमाते हैं Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बोनी कपूर के बेटे और अनिल कपूर के भतीजे होने के बाद भी अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में आज जो अपनी पहचान बनाई है वो अपनी मेहनत के दम पर बनाई है। (@Arjun Kapoor/FB)
Advertisement- Advertisement
साल 2012 में आई फिल्म 'इशकजादे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने अदाकारी में नाम कमाने के साथ ही अपनी काबिलियत के दम पर करोड़ों की संपत्ति और अंपायर भी खड़ा किया है।
अर्जुन कपूर बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई महंगी कारों का कलेक्शन है और साथ ही मुंबई में आलीशान घर भी है। आइए जानते हैं अभिनेता की नेट वर्थ और हर साल कितनी कमाई करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर की नेट वर्थ 11 मिलियन डॉलर (85 करोड़ रुपये) है। अभिनेता की ज्यादातर कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।
एक फिल्म के लिए अर्जुन कपूर 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए अभिनेता करीब 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
अर्जुन कपूर की सालाना कमाई की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो हर साल करीब 10 करोड़ की कमाई कर लेते हैं।
अभिनेता के पास कई महंगी कारों का कलेक्शन है। अर्जुन कपूर के पास 2.43 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक, लैंड रोवर डिफेंडर (95.35 लाख रुपये), वोल्वो XC90 (1.30 करोड़ रुपये) और मासेराती लेवांटे (1.49 करोड़ रुपये) जैसी लग्जरी कारें हैं।
अर्जुन कपूर का मुंबई के जुहू में एक आलीशान फ्लैट है जहां वो अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ रहते हैं। इसके अलावा बांद्रा में उनके पास एक सी फेसिंग 4 बीएचके फ्लैट भी है जिसकी कीमत करीब 23 करोड़ रुपये है।