होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Sangeet Som vs Sanjeev Balyan: यूपी वेस्ट के इन दो दिग्गजों की तनातनी से कैसे निपटेगी BJP? थाने पहुंचा विवाद

Uttar Pradesh Politics: सोम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरधना सीट पर विशेष ध्यान रखने का जिम्मा मुझे सौंपा था। जिसका मैंने पूरी ईमानदारी से पालन किया। संजीव बालियान को अपनी हार का मंथन करना चाहिए। 
Written by: प्रदीप वत्स | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | June 14, 2024 08:38 IST
संजीव बालियान बनाम संगीत सोम विवाद से कैसे निपेटगी BJP? (Jansatta Image)
Advertisement

Sangeet Som vs Sanjeev Balyan: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। संगीत सोम के द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान बांटे गए एक पत्र के बाद विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच तल्खी और बढ़ गई है। संगीत सोम के सचिव ने थाना लालकुर्ती में एक तहरीर दी है। जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा उनके घर पर पर्चे बांटने की बात कही गई है। इस पत्र में संजीव बालियान पर करीब 20 गंभीर आरोप लगाए गए है।

उधर, संजीव बालियान के करीबी संजीव सहरावत का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमे संगीत सोम की अर्जित संपत्ति की जांच की मांग की है। साथ ही दस करोड़ की मानहानि का नोटिस पूर्व विधायक को भेजा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीके ठाकुर का कहना है कि पूर्व विधायक की शिकायत पर एसएसपी जांच करा रहे है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का कीर्तिमान लगाने में नाकाम साबित हुए। गत लोकसभा चुनाव में संजीव बालियान ने रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह को शिकस्त दी थी। लेकिन इस बार बालियान को समाजवादी पार्टी के हरेंद्र मलिक से हार का सामना करना पड़ा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद बालियान का गुबार फूट पड़ा। एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने संगीत सोम का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ लोग जयचंद, विभीषण और शिखंडी बन गए थे। उन्होंने मुझे हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

क्या संगीत सोम ने सपा प्रत्याशी को लड़ाया चुनाव?

सोम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का काम किया है। इस दौरान अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए संजीव बालियान ने एक शेर भी सुनाया। उन्होंने कहा कि ‘मेरा पानी उतरता देख किनारे पर घर मत बना लेना, में समंदर हूं, लौटकर जरूर आऊंगा’।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रेसवार्ता के बाद संगीत सोम ने भी मेरठ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुझ पर बालियान आरोप न लगाएं। सरधना विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की है। मेरे संस्कार ऐसे नहीं है कि मैं जयचंद बनूं। बालियान अपने गलत व्यवहार के कारण चुनाव हारे हैं। मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा से भाजपा जहां हमेशा भारी बढ़त बना के चलती थी, वहां मात्र आठ सौ मतों की बढ़त बना पाई।

सोम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरधना सीट पर विशेष ध्यान रखने का जिम्मा मुझे सौंपा था। जिसका मैंने पूरी ईमानदारी से पालन किया। संजीव बालियान को अपनी हार का मंथन करना चाहिए। जब मैं विधान सभा चुनाव हारा था, तब मैंने अपनी कमियों को दूर कर हार का मंथन किया। मैंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए थे। अगर किसी को कोई शिकायत है, तो पार्टी स्तर पर बात होनी चाहिए। वहीं दोनों नेताओं की बयानबाजी पर अब भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों नेताओं को कड़े निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Tags :
Sangeet Somsanjeev baliyan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement