scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Maharashtra Politics: कांग्रेस के कद्दावर नेता की बहू ने थामा बीजेपी का दामन, जानिए कौन हैं अर्चना पाटिल

Maharashtra Politics: अर्चना पाटिल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: March 30, 2024 15:33 IST
maharashtra politics  कांग्रेस के कद्दावर नेता की बहू ने थामा बीजेपी का दामन  जानिए कौन हैं अर्चना पाटिल
Archana Patil Chakurkar Joins BJP: अर्चना पाटिल कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की बहू हैं। (एक्स)
Advertisement

Lok Sabha Elections: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। अर्चना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई। महाराष्ट्र में यह ताजा घटनाक्रम देश में 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुआ है।

Advertisement

अर्चना पाटिल ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास 'सागर' में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। अर्चना पाटिल चाकुरकर ने पहले कहा था कि उन्होंने सोमवार को शिवराज पाटिल के करीबी सहयोगी और राज्य के पूर्व मंत्री बसवराज मुरुमकर के साथ भाजपा में शामिल होने की योजना बनाई थी, लेकिन अपनी बेटी की शादी के कारण उन्होंने योजना स्थगित कर दी।

Advertisement

डॉ. अर्चना पाटिल पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की बूह हैं। वो उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं और उनके पति शैलेश पाटिल चाकुरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं। वहीं शिवराज पाटिल 2004 से 2008 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री थे।

फडणवीस ने अर्चना का पार्टी में किया स्वागत

अर्चना पाटिल का बीजेपी में स्वागत करते हुए फडणवीस ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शिवराज पाटिल बहुत ताकतवर नेता हैं। आज उनके परिवार से अर्चना पाटिल हमारी पार्टी में आ रही हैं, ये बड़ी बात है। शिवराज पाटिल के पास एक बड़ी विरासत है.. अर्चना उस विरासत को लेकर आई हैं.. इससे पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वो नरेंद्र मोदी के कारण पार्टी में शामिल हुई हैं। अर्चना मोदी जी के काम से प्रभावित हैं। हमने उनसे 2019 में ही लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा था। बता दें, महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे- 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Advertisement

शीट शेयरिंग को लेकर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस-

महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चार से पांच सीटों पर अभी चर्चा चल रही है। यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, दो दिन में समाधान हो जाएगा। लातूर सदर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को देवेंद्र फडणनवीस ने खारिज कर दिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अमित देशमुख या अंबादास दानवे दोनों ही हमारे संपर्क में नहीं हैं। आज कोई और शामिल नहीं होगा। मराठवाड़ा से एक बड़ा नेता पहले ही पार्टी में शामिल हो चुका है। कोई दूसरा बड़ा नेता नहीं बचा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो