scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Gandhinagar Lok Sabha Result 2024: गांधीनगर में अमित शाह की रिकॉर्ड जीत, सोनल पटेल को 7.44 लाख वोट से हराया

Lok Sabha Chunav Gandhinagar Result 2024: गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की आबादी 1945772 है। गांधीनगर से अमित शाह 2019 में पहली बार चुनाव लड़े थे और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की थी। 2019 के मुकाबले उन्हें करीब 2 लाख से अधिक वोट मिले हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 17:39 IST
gandhinagar lok sabha result 2024  गांधीनगर में अमित शाह की रिकॉर्ड जीत  सोनल पटेल को 7 44 लाख वोट से हराया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (इमेज- पीटीआई)
Advertisement

Gandhinagar Lok Sabha Chunav Result 2024: गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। 2019 के मुकाबले उन्होंने 2 लाख से अधिक वोट हासिल करते हुए कांग्रेस पार्टी की सोनल पटेल को 7.44 लाख वोटों के अंतर से हरा दिया है। शुरू से ही यह मुकाबला एकतरफा चल रहा था। अमित शाह को इस बार 1010972 वोट मिले जबकि सोनल पटेल को 266256 वोट मिले।

Advertisement

2024 लोकसभा चुनाव का रिजल्ट

उम्मीदवारपार्टीवोट प्राप्तजीत/हार का मार्जिन
अमित शाहबीजेपी1010972744716
सोनल पटेलकांग्रेस266256 744716
मोहम्मद दानिश देसाईबीएसपी7394 1003578
2024 लोकसभा चुनाव रिजल्ट

यहां से छह बार सांसद रहे हैं लालकृष्ण आडवाणी

अमित शाह से पहले लंबे समय तक भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी यहां से चुनाव जीतते रहे हैं। पहली बार यहां 1967 में चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस उम्‍मीदवार को जीत मिली थी। 1967 से 1984 के बीच यहां से कांग्रेस स‍िर्फ एक बार ही हारी थी। 1989 में यहां से पहली बार बीजेपी जीती। तब से इस सीट पर लगातार बीजेपी जीतती रही है। 1991 में पहली बार यहां से लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़े थे। 1996 के चुनाव में इस सीट पर पूर्व पीएम अटल ब‍िहारी वाजपेयी चुनाव लड़े और जीत हास‍िल की।

Advertisement

बाद में उन्‍होंने यह सीट छोड़ दी और उप चुनाव में व‍िजय पटेल यहां से जीते। इसके बाद 1998 से लेकर 2014 तक लगातार इस सीट से आडवाणी जीतते रहे। 2019 में शारीर‍िक समस्या के कारण वह चुनाव नहीं लड़े। तब यहां से अम‍ित शाह मैदान में उतरे और जीत हासिल की।

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की आबादी 1945772 है। कुल आबादी का 79 फीसदी लोग शहरी है। इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति की आबादी 11.41 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की आबादी 1.96 फीसदी है। गांधीनगर जिले में मुसलमानों की जनसंख्या 4 फीसदी से ज्यादा है। यहां सात व‍िधानसभा क्षेत्र गांधीनगर उत्‍तर, कलोल, सनानंद, घटलोड‍िया, नारनपुरा, वीजापुर और साबरमती सीट आते हैं और सभी पर बीजेपी का कब्‍जा है।

2019 के लोकसभा चुनाव की स्थिति

उम्मीदवारपार्टीवोट
अमित शाहबीजेपी8,94,624
डॉ. सीजे चावड़ाकांग्रेस3,37,610
NOTANOTA14,214

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह यहां से उम्मीदवार थे। उन्होंने कांग्रेस के डॉ. सीजे चावड़ा को साढ़े पांच लाख मतों से पराजित किया था। अमित शाह को कुल 8,94,624 वोट मिले थे, जबकि डॉ. सीजे चावड़ा को 3,37,610 वोट मिले थे।

Advertisement

2014 के लोकसभा चुनाव की स्थिति

उम्मीदवारपार्टीवोट
लालकृष्ण आडवाणीबीजेपी7,73,539
किरीटभाई ईश्वरभाई पटेलकांग्रेस2,90,418
ऋतुराज मेहताआम आदमी पार्टी19966

2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी मैदान में थे। उन्होंने कांग्रेस के किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल को करीब पांच लाख मतों से शिकस्त दी थी। लालकृष्ण आडवाणी को कुल 7,73,539 वोट मिले थे, जबकि किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल 2,90,418 वोट हासिल किये थे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो