scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mizoram Election 2024 Dates: मिजोरम की 1 लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान, कितने चरण में डाले जाएंगे वोट, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

Mizoram Lok Sabha Elections 2024 Full Schedule: निर्वाचन अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: shruti srivastava
नई दिल्ली | Updated: March 30, 2024 00:41 IST
mizoram election 2024 dates  मिजोरम की 1 लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान  कितने चरण में डाले जाएंगे वोट  यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
Mizoram Election 2024 Dates: मिजोरम में एक चरण में मतदान होगा (Source- jansatta)
Advertisement

Mizoram Lok Sabha Elections 2024 Full Schedule: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 7 चरणों में पूरा चुनाव होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं, चुनाव परिणाम 4 जून 2024 को आएंगे। उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 मार्च को समाप्त हो गई।

Advertisement

कौन-कौन है चुनाव मैदान में?

मिजोरम के चुनावी मैदान में कांग्रेस ने पूर्व गृह सचिव लालबियाकजामा को उतारा है जबकि भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष वनलालहमुआका को टिकट दिया है। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने रीता मालसावमी को अपना प्रत्याशी बनाया है। राज्य में सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने रिचर्ड वनलालहमंगइहा को मैदान में उतारा है जबकि मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट ने अपने राज्यसभा सांसद सदस्य के वनलालवेना को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व भाजपा नेता लालहरियाट्रेंगा छंगटे भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) के निवर्तमान लोकसभा सदस्य सी लालरोसांगा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। एमएनएफ और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ जेडपीएम के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ने के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए बातचीत की थी लेकिन वह बातचीत फेल हो गई थी।

निर्वाचन आयोग की तैयारी

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 8.60 लाख से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं जिनमें से 4.41 लाख महिला मतदाता हैं जबकि 36,214 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में 1276 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के लगभग 1500 कर्मियों के साथ-साथ 3000 राज्य पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तैनात किया जाएगा।

Also Read
Advertisement

निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा

मिजोरम लोकसभा सीट पर अब तक 11 बार चुनाव कराए जा चुके हैं।इनमें से 5 बार निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। हालांकि पिछले कुछ सालों से यहां पर मिजो नेशनल फ्रंट का भी दबदबा देखने को मिल रहा है। मिजोरम लोकसभा सीट पर अब तक भारतीय जनता पार्टी का खाता एक बार भी नहीं खुल सका है।

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 का नतीजा

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मिजोरम सीट से मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने जीत हासिल की थी। एमएनएफ प्रत्याशी सी लालरोसांगा ने इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार लालघीग्लोवा हमर को 8 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में सी लालरोसांगा को 2.24 लाख वोट हासिल हुए थे जबकि दूसरे नबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी ललंगिंगिंगलोवा हमर को 2.16 लाख वोट मिले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार निरुपम चकमा को मात्र 28,707 वोट हासिल हुए थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो