scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

चंडीगढ़: लोक सभा चुनाव में बाहरी होने का दंश झेल रहे मनीष तिवारी

आलाकमान ने पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला को मान-मनौव्वल के लिए चंडीगढ़ भेजकर मामला शांत करने का प्रयास तो किया लेकिन अभी इसमें कामयाबी मिलती नजर नहीं आ रही।
Written by: जनसत्ता | Edited By: Bishwa Nath Jha
नई दिल्ली | Updated: April 20, 2024 12:20 IST
चंडीगढ़  लोक सभा चुनाव में बाहरी होने का दंश झेल रहे मनीष तिवारी
मनीष तिवारी। फोटो -(इंडियन एक्सप्रेस)
Advertisement

चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से मनीष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस में घमासान जारी है। एक तरफ लगातार पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के इस्तीफे जारी हैं, वहीं पवन बंसल समर्थक पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष हरमोहिंद्र सिंह लक्की के विरोध में भी खुलकर मुखर होने लगे हैं। आलाकमान ने पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला को मान-मनौव्वल के लिए चंडीगढ़ भेजकर मामला शांत करने का प्रयास तो किया लेकिन अभी इसमें कामयाबी मिलती नजर नहीं आ रही।

दरअसल, कांग्रेस ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से पवन बंसल का टिकट काटकर आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी को टिकट दिया है। पवन बंसल यहां से आठ बार चुनाव लड़े हैं और चार बार सांसद रह चुके हैं। पूर्व रेल मंत्री बंसल काफी समय से चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। अचानक टिकट कटने से बंसल समर्थक भड़क गए।

Advertisement

वहीं, कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष एचएस लक्की की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ‘मनीष तिवारी को टिकट मिल गई, पवन बंसल के साथ खेल हो गया’ ने इस गुस्से को भड़काने का काम कर दिया। बताया जा रहा है कि लक्की भी टिकट के इच्छुक थे। बंसल समर्थकों का आरोप है कि लक्की कांग्रेस को हराने का काम कर रहे हैं। इसके बाद शहर कांग्रेस के अब तक 100 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफे दे दिए हैं। हालांकि लक्की से इस पर सफाई देते हुए कहा था कि वे पवन बंसल का सम्मान करते हैं। उनका सोशल मीडिया खाता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संभाला जाता है।

Also Read‘इलेक्टोरल बॉन्ड से विपक्षी दलों को जो चंदा मिला, क्या वह जबरन वसूली है…’, राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का पलटवार

इस्तीफा देने वालों में शामिल महिला कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि वे मनीष तिवारी की उम्मीदवारी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन चाहती हैं कि लक्की एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए इस्तीफा दें। विवाद बढ़ता देख चंडीगढ़ प्रभारी राजीव शुक्ला ने उम्मीदवार मनीष तिवारी, पवन बंसल और अध्यक्ष एचएस लक्की से अलग-अलग मुलाकात की।

Advertisement