scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

UPPSC RO ARO Prelims 2024 Cancelled: गड़बड़ी के चलते रद्द हुई यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा, तो सीएम योगी ने कही ये बात

UPPSC RO ARO Prelims 2024 रद्द होने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर करने के साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की है।
Written by: भरत सिंह दिवाकर
नई दिल्ली | March 03, 2024 15:08 IST
uppsc ro aro prelims 2024 cancelled  गड़बड़ी के चलते रद्द हुई यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा  तो सीएम योगी ने कही ये बात
UPPSC RO ARO 2024 के लिए 1076004 उम्मीदवारों नेआवदेन किया था।
Advertisement

Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर निकाली गई भर्तियों के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने का आदेश जारी किया है। इस प्रारंभिक परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश में निर्धारित किए गए एग्जाम सेंटर्स पर किया गया था, उसमें गड़बड़ी का अंदेशा पाने के बाद रद्द किया जा रहा है।

UPPSC RO ARO Prelims 2024 Cancelled: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए दोबारा एग्जाम कराने के आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (एक्स) के जरिए इन एग्जाम के रद्द होने की सूचना दी, जिसमें उन्होंने लिखा "उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह में इसे पुनः कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे, जो नजीर बनेगी" ।

Advertisement

UPPSC RO ARO Prelims 2024 Cancelled: 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया था रजिस्ट्रेशन

यूपीपीएससी की तरफ से निकाली गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्तियों के लिए 1076004 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

UPPSC RO ARO Prelims 2024 Cancelled: प्रशासन ने मांगे गड़बड़ी के सबूत

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्तियों की प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी के सबूत मांगे गए थे, जिसके लिए शासन की तरफ से 27 फरवरी 2024 तक का समय निर्धारित किया गया था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो