होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

NEET PG परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, दो शिफ्ट में होगा इम्तिहान, बोर्ड ने दी जानकारी

NEET PG Exam: ताजा अपडेट के मुताबिक NEET-PG 2024 परीक्षा अब 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: July 05, 2024 15:10 IST
बोर्ड के मुताबिक परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। (Express Photo)
Advertisement

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2024 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 23 जून को होने वाली थी। अधिकारियों ने कुछ चिंताओं का हवाला देकर इसे 22 जून की रात को रद्द कर दिया था। पेपर लीक से जुड़े मुद्दे पर हंगामे के बीच परीक्षा की तारीखों का ऐलान छात्रों के लिए राहत की खबर है। 

NEET PG परीक्षा : क्या अपडेट है? 

ताजा अपडेट के मुताबिक NEET-PG 2024 परीक्षा अब 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। NBEMS दो शिफ्ट के शेड्यूल के बारे में ज़्यादा जानकारी जल्द साझा करेगा। जिसे आप  बोर्ड की वेबसाइट (natboard.edu.in) से हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

NEET PG 2024 परीक्षा : नई तारीख से जुड़ी नोटिफिकेशन तक पहुंचने और डाउनलोड करने के स्टेप

  1. स्टेप 1 : NBE वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाएं
  2. स्टेप 2 : NEET PG 2024 सेक्शन पर क्लिक करें
  3. स्टेप 3 : यहां NEET PG 2024 का लिंक खोजें
  4. स्टेप 4 : नोटिफिकेशन को Download करें, यह आमतौर पर एक पीडीएफ दस्तावेज होता है। पीडीएफ खुलने के बाद इसे सेव कर लें

NBEMS की ओर से जारी चेतावनी पर ध्यान दें

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2024 परीक्षा कार्यक्रम के बारे में गलत सूचना और झूठे सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें छात्रों से यह आग्रह किया गयाहै कि वे ऐसी भ्रामक\फेक सूचनाओं पर ध्यान न दें और इसके बजाय केवल आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए अपडेट देखें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
ExamNEET
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement