होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में बढ़ा जांच का दायरा, CBI उठाने जा रही है ये बड़ा कदम

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ा फैसला लिया है। अब आरोपी बच नहीं पाएंगे।
Written by: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 15:47 IST
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा कदम।
Advertisement

NEET Paper Leak Case: नीट धांधली करने वालों की मुसीबत बढ़ने वाली है। सीबाआई मामले में जांच का दायरा बढ़ाने वाली है। सीबीआई को आरोपियों के नेटवर्क मैपिंग से कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसके बाद सीबीआई ने बढ़ा कदम उठाया है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए सीबाआई ने आरोपियों के रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट की डिटेल खंगालने वाली है।

सीबीआई इस बात का पता लगाने वाली है कि रिश्तेदारों की इनकम क्या है और उस हिसाब से उन्होंने कितना खर्चा किया है। दरअसल, आरोपियों की रिमांड 4 जुलाई को खत्म हो जाएगी। इसके पहले ही सीबीआई ये जांच कर लेगी। सीबीआई ने अभी तक पेपर लीक मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के बारे में कई जानकारी सामने आई है।

Advertisement

गोधरा का एक स्कूल ट्रस्टी भी हिरासत में

मामले में सीबीआई ने गोधरा के एक स्कूल ट्रस्टी को भी हिरासत में लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र के लातूर मामले को भी सीबीआई ही देख रही है। सीबीआई मामले में बेऊर जेल में बंद 13 आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सीबीआई ने हजारीब के एक स्कूल प्रिंसिपल एहसानुल हक के बैंक की जानकारी की भी जांच की है। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों के बैंक खातों की भी चेकिंग की गई है। सीबीआई ने उन छात्रों से भी पूछताछ की है, जिन्होंने गोधरा के सेंटर से नीट एग्जाम दिए थे।

Advertisement

टीचर से लेकर प्रिंसिपल तक हिरासत में

पेपर लीक कांड में पटना मामले की सबसे तेज जांच चल रही है। शिक्षक से लेकर प्रिंसिपल तक आरोप लगे हैं। हजारी बाग औऱ पटना से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबने सिर्फ संजवी मुखिया और सिकंदर यादवेंदु का ही नाम लिया है। पेपर लीक मामले को लेकर पटना में लागातार एक्शन लिए जा रहे हैं मगर संजीव मुखिया का कोई पता नहीं है, वह अभी भी लापता है और पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस को शक है कि आरोपी एहसान उल हक और इम्तियाज आलम संजीव मुखिया से जुड़े हैं और पेपर लीक में शामिल थे, उनसे पूछताछ की जा रही है। देखना है कि अब मामले में आगे क्या जानकारी सामने आती है।

Advertisement
Tags :
anti paper leak lawCBIExam paper leakNEETNEET 2024NEET 2024 Exam Date
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement