scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

JAC 9th Result, JAC 11th Result 2024 Declared: झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी, 9वीं में 98.39% और 11वीं में 98.48% छात्र हुए पास, ओवरऑल कैसा रहा परिणाम

JAC Jharkhand Board 9th 11th Result 2024 Declared: झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं का परिणाम हुआ जारी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर अपने अंक देख सकते हैं।
Written by: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | Updated: May 17, 2024 14:25 IST
jac 9th result  jac 11th result 2024 declared  झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी  9वीं में 98 39  और 11वीं में 98 48  छात्र हुए पास  ओवरऑल कैसा रहा परिणाम
JAC 9th Result, JAC 11th Result 2024 Declared: झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं के परिणाम जारी।
Advertisement

JAC Jharkhand Board 9th 11th Result 2024 Declared At jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in: झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं के परिणाम जारी हो चुका है। झारखंड अकादमिक परिषद ने 17 मई 2024 को कक्षा 9वीं और 11वीं जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने राज्य भर में कक्षा 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा दी है वे जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर अपने अंक देख सकते हैं। कक्षा 9वीं और 11वीं के सभी छात्रों को स्कोर चेक करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी।

Advertisement

इस साल कक्षा 9वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 2 मार्च 2024 तक और 11वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थीं। बता दें कि राज्य भर में झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं की परीक्षा में 3 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं।

Advertisement

11वीं में सबसे कम प्रदर्शन करने वाला जिला

इस साल गढ़वा जिले का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। यहां कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.80% है। कुल 15618 छात्रों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 15418 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। जिसमें से 14926 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

11वीं कक्षा में कोडरमा जिला शीर्ष पर रहा

11वीं कक्षा में कोडरमा जिला शीर्ष पर है। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.64% है। कुल 10761 छात्रों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 10663 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 10625 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

Advertisement

कक्षा 9वीं डिवीजन वार उत्तीर्ण प्रतिशत

दक्षिणी छोटानागपुर: 98.08%

उत्तरी छोटानागपुर: 98.97%

पलामू: 98.74%

संथाल परगना: 97.67%

सिंहभूम: 97.84%

17 मई, 2024 1:28

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो