scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

JAC Jharkhand Board 8th Result 2024: घोषित हुए झारखंड बोर्ड 8वीं का परिणाम, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

JAC Jharkhand Board Class 8th Result 2024 Date and Time: झारखंड बोर्ड 8वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद जेएसी की आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
Written by: भरत सिंह दिवाकर
नई दिल्ली | Updated: May 28, 2024 15:37 IST
jac jharkhand board 8th result 2024  घोषित हुए झारखंड बोर्ड 8वीं का परिणाम  यहां चेक करें अपना रिजल्ट
JAC Jharkhand Board 8th Result 2024 Date: झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद दो आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा।
Advertisement

JAC Jharkhand Board 8th Result 2024 Declared on jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों का इंतजार बहुत जल्द खत्म करने की तैयारी कर रहा है। जेएसी सूत्रों की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, झारखंड बोर्ड आज रात तक जैक 8वीं रिजल्ट 2024 को जारी करने का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इन नतीजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसमें नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम, जिलेवार परिणाम, लड़के-लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत, सरकारी और निजी स्कूलों के परिणाम के अलावा और कई जरूरी जानकारियों को साझा किया जाएगा।

Advertisement

JAC 8th Result 2024 Declared LIVE: Check Direct Link Here

Advertisement

कहां देख सकेंगे जैक 8वीं परिणाम

झारखंड बोर्ड 8वीं के परिणाम जारी होने के बाद जेएसी आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र नतीजे जारी होने के बाद अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने परिणामों की जांच कर सकेंगे।

पिछले साल कब जारी हुआ था परिणाम ?

झारखंड बोर्ड ने पिछले साल 8वीं का परिणाम 24 मई 2023 के दिन जारी किया था। हालांकि इस बार लोकसभा चुनावों के चलते परिणामों को जारी करने में देरी हो चुकी है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 या 30 मई को झारखंड बोर्ड 8वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है।

कब हुई थी झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा ?

झारखंड बोर्ड द्वारा 8वीं की परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 16 मार्च 2024 की अवधि में आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

पिछले साल क्या रहा रिजल्ट ?

पिछले साल झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 24 मई, 2023 को जारी किया गया था, जिसमें 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें से 4,54,146 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की थी और इस संख्या के चलते कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.33 फीसदी रहा था।

Advertisement

कैसे देखें झारखंड बोर्ड 8वीं का परिणाम ?

झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने परिणामों को जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके देख सकेंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com या www.jac.jharhand.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर कक्षा 8वीं के परिणाम से संबंधित टैब में जाएं।

स्टेप 3: रिजल्ट टैब में जाकर "जेएसी कक्षा 8 परिणाम 2024" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुली विंडों में अपने रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5: अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: अपने झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट की जांच करें और उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर रखें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो