scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

HP Board 10th, 12th Result 2024 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे होने वाले हैं जारी, जानें क्या है आज की लेटेस्ट जानकारी

HP Board Result 2024 Date and Time, HPBOSE HP Board 10th 12th Result 2024 Kab Aayega: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन 10वीं, 12वीं के परिणामों को जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। यहां जान लीजिए नतीजों से जुड़ी डिटेल के साथ रिजल्ट देखने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Written by: भरत सिंह दिवाकर
नई दिल्ली | Updated: April 29, 2024 11:26 IST
hp board 10th  12th result 2024 date  हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं  12वीं के नतीजे होने वाले हैं जारी  जानें क्या है आज की लेटेस्ट जानकारी
HP Board 10th, 12th Result 2024 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए नतीजों की सबसे लेटेस्ट जानकारी।
Advertisement

HPBOSE HP Board 12th Result 2024 Date and Time:हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है, जिसके बाद बोर्ड हिमाचल बोर्ड अब नतीजों को जारी करने की तैयारी में जुट गया है। एचपी बोर्ड रिजल्ट 2024 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

HP Board 12th Result 2024 Today LIVE: Check Here

Advertisement

HP Board 10th, 12th Result 2024: कब आएगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024

हिमाचल बोर्ड रिजल्ट को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एचपी बोर्ड मई 2024 के पहले सप्ताह में 10वीं, 12वीं के परिणामों को जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

HP Board 10th, 12th Result 2024: कितने छात्रों ने इस साल दी हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा ?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से आयोजित होने वाली 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष करीब 1.5 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसमें लगभग 1 लाख 4 हजार छात्र-छात्राएं 10वीं और और 45 हजार 12वीं के छात्र शामिल हैं।

HP Board 10th, 12th Result 2024: कब हुई थी हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा ?

हिमाचल बोर्ड की तरफ से 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 31 मार्च की अवधि में किया गया था। इसमें 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च को संपन्न हुई थी। 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 28 मार्च के बीच किया गया था। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं को पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था।

Advertisement

HP Board 10th, 12th Result 2024: पिछले साल क्या था हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं का पासिंग पर्संटेज ?

पिछले साल यानी 2023 की बात करें तो हिमाचल बोर्ड 10वीं मैट्रिक का पासिंग पर्संटेज 89.7 प्रतिशत और 12वीं कक्षा का पासिंग पर्संटेज 79.74 प्रतिशत था। उम्मीद की जा रही है कि इस साल दोनों क्लास का उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले अच्छा रहेगा।

Advertisement

HP Board 10th, 12th Result 2024: कहां देख सकते हैं हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम ?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा और इन परिणामों को जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट WWW.HPBOSE.ORG पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने परिणामों की जांच रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की सहायता से कर सकते हैं।

HP Board 10th, 12th Result 2024: वेबसाइट पर कैसे देखें एचपी बोर्ड रिजल्ट 2024 ?

अगर आप हिमाचल बोर्ड के छात्र हैं और 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी www.hpbose.org पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाकर 10वीं रिजल्ट 2024 या 12वीं रिजल्ट 2024 पर क्लिक करें।

स्टेप 3: लिंक ओपन होने के बाद सामने खुले बॉक्स में रोल नंबर, जन्म तिथि और प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: जानकारी दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा, जिसे डाउनलोड करने के साथ इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो