scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CTET Admit Card 2024 Date: सीटेट जुलाई 2024 एडमिट कार्ड होने वाला है जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक, इन स्टेप से करें डाउनलोड

CTET July Admit Card 2024, CTET Admit Card 2024 Download: सीटेट जुलाई 2024 (CTET July 2024) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया सकता है। यहां देखें डायरेक्ट लिंक।
Written by: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | July 01, 2024 17:47 IST
ctet admit card 2024 date  सीटेट जुलाई 2024 एडमिट कार्ड होने वाला है जारी  यहां देखें डायरेक्ट लिंक  इन स्टेप से करें डाउनलोड
CTET July Admit Card 2024 Date: सीटेट जुलाई 2024 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड।
Advertisement

CTET Admit Card 2024 Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 7 जुलाई को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटेट जुलाई 2024 (CTET July 2024) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बोर्ड आज रात या कल सुबह तक हॉल टिकट जारी कर देगा, जिसके बाद इस प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Advertisement

CTET JULY ADMIT CARD DOWNLOAD DIRECT LINK HERE

Advertisement

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटेट जुलाई 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार वेबसाइट पर एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके अपना सीटेट जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तय शेड्यूल के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई, 2024 को होना है और जिसके तीन या चार दिन पहले एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। सीबीएसई ने सीटेट एडमिट कार्ड से पहले इस एग्जाम की सिटी स्लिप जारी की थी, जो उम्मीदवार को एग्जाम सिटी के बारे में जानकारी देती है, कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।

सीटेट एडमिट कार्ड में क्या होगी जानकारी

CTET एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का नाम, पेपर का समय और बहुत कुछ जानकारियां शामिल होंगी।

Advertisement

सिटी स्लिप कर दी गई है जारी

शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 7 जुलाई 2024 को होने वाली है। इससे पहले ही एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। सीटीईटी एडमिट कार्ड से पहले, सीबीएसई ने उम्मीदवारों को परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। सिटी स्लिप उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में सूचित करती हैं जिसमें उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। सीटीईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पेपर का समय और अन्य विवरण शामिल होंगे। परीक्षा के दिन, सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी और यदि आवश्यक हो तो अन्य दस्तावेजों के साथ प्रवेश पत्र लाना होगा।

Advertisement

CTET 2024 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

परीक्षा वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

CTET एडमिट कार्ड लिंक खोलें।

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो