होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

बंगाल में BJP महिला कार्यकर्ता के साथ फिर शर्मनाक हरकत, निर्वस्त्र कर धारदार हथियार से किया हमला

कुछ दिन पहले ही राज्य के कूचबिहार क्षेत्र में बीजेपी की महिला नेता के साथ दुर्व्यवहार और हमले की घटना हुई थी। उसके कपड़े फाड़ दिये गये थे। सड़क पर घसीटा गया था। महिला बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ी थी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 12:05 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisement

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हिंसा, दुर्व्यवहार और शर्मनाक हरकतें होने की आए दिन घटनाओं से विवाद बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला राज्य के उत्तरी 24 परगना जिले का है। यहां एक महिला के साथ कथित तौर पर निर्वस्त्र कर धारदार हथियार से हमला किया गया। पीड़ित महिला को बीजेपी कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पिटाई से महिला के सिर में गंभीर रूप से चोट लगी है। अस्पताल में भर्ती महिला ने हमले के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़िता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पानी लेने के लिए पड़ोस में गई थी। इसी दौरान उस पर हमला किया गया। महिला ने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से इलाके में टीएमसी कार्यकर्ता लगातार उपद्रव कर रहे हैं।

TMC नेता ने आरोपों को बताया गलत

हालांकि टीएमसी ने महिला के आरोपों को गलत बताया है। बैरकपुर के पार्टी नेता सोमनाथ श्याम ने कहा है कि ईएसआई स्लम एरिया में कुछ मुस्लिम महिलाओं के बीच पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। यह सियासी मामला नहीं है। इसको बेवजह सियासी नजरिये से देखा जा रहा है।

Advertisement

कुछ दिन पहले ही राज्य के कूचबिहार क्षेत्र में बीजेपी की महिला नेता के साथ दुर्व्यवहार और हमले की घटना हुई थी। उसके कपड़े फाड़ दिये गये थे। सड़क पर घसीटा गया था। महिला बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ी थी। इस मामले को लेकर पार्टी ने जोरदार विरोध जताया था। शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से की गई थी। पार्टी का आरोप था कि क्षेत्र के गोखसदांगा में टीएमसी के गुंडों ने महिला कार्यकर्ता की पिटाई की, कपड़े फाड़े। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

Advertisement

उधर, पुलिस ने पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में बीच सड़क पर युगल की पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार टीएमसी के दबंग नेता तजमुल इस्लाम के खिलाफ हत्या का प्रयास, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस्लाम को सोमवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर की एक स्थानीय अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उसके खिलाफ हत्या के एक मामले सहित 12 पुराने आपराधिक मामले भी लंबित हैं। सामने आए एक वीडियो में वह चोपड़ा में एक युगल को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसके बाद रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Tags :
BJPTMCwest bangal
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement