होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

बारात बस आने ही वाली थी, ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, गोली मारकर की हत्या

लड़की तैयार होने के लिए अपनी बहन और सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंची थी, जहां उसे गोली मार दी गई।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: June 24, 2024 10:13 IST
प्रतिकात्मक तस्वीर (
Advertisement

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बारात आने से चंद घंटा पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। यह खबर सुनते ही शादी के घर में मातम पसर गया।

अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश में है। लड़की मध्यप्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली थी और उसकी शादी झांसी के रहने वाले राज से तय हुई थी। शहर के एक मैरिज हॉल में शादी कार्यक्रम होना था, इससे पहले लड़की तैयार होने के लिए अपनी बहन और सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंची थी, जहां उसे गोली मार दी गई।

Advertisement

'बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया'

आजतक की खबर के मुताबिक गोली मारने वाला युवक लड़की का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है। वह अचानक पार्लर के बाहर पहुंचा और आवाज़ लगाने लगा 'काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया', इसके बाद लड़की बाहर नहीं आई और वह खुद अंदर पहुंच गया जहां उसने लड़की को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ब्यूटी पार्लर की मालिक ने दिया बयान

पुलिस हत्या के इस मामले से जुड़े हुए कई सबूत जमा कर रही है। ब्यूटी पार्लर की मालिक ने कहा कि लड़की दुल्हन बनने पार्लर आई थी और उसका मैकअप पूरा होने ही वाला था। इतने में ही एक लड़का चेहरे पर कपड़ा बांध कर आया और तेज चिल्लाने लगा।

Advertisement

जब लड़की बाहर नहीं आई तो उसने पार्लर का दरवाजा तोड़ दिया और वह अंदर आ गया। जहां उसने लड़की को गोली मार दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं जो मामले की जांच कर रही हैं।

Advertisement
Tags :
MurderUttar Pradesh
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement