scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Tihar Jail: तिहाड़ जेल नंबर 3 में कैदी की हत्या, अफगानी कैदी पर जेल में नुकीला हथियार बना हमला करने का आरोप

Tihar Jail: तिहाड़ में बंद अफगानिस्तान के कैदी अब्दुल बशीर पर नुकीले हथियार से दीपक सोनी पर हमला करने का आरोप है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 03, 2024 21:36 IST
tihar jail  तिहाड़ जेल नंबर 3 में कैदी की हत्या  अफगानी कैदी पर जेल में नुकीला हथियार बना हमला करने का आरोप
तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या (File Photo - Express)
Advertisement

Tihar Jail: देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल से बड़ी खबर सामने आई है। एक प्राइवेट न्यूज चैनल द्वारा फ्लैश की गई खबर के अनुसार, तिहाड़ जेल नंबर तीन में एक कैदी की हत्या कर दी गई है। तिहाड़ जेल में यह घटना उस समय हुई, जब शुक्रवार दोपहर कैदियों के दो गुट किसी बात पर आपस में भिड़ गए।

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा जेल अधिकारियों के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल नंबर तीन में शुक्रवार दोपहर एक कैदी का दूसरे कैदी से मौखिक विवाद हो गया, जिस वजह से दोनों में लड़ाई हुई। उन्होंने बताया कि जिस कैदी की हत्या हुई है, वह 'सेवादार' के तौर पर काम करता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, वह दिल्ली के शकूरपुर का रहने वाला था।

Advertisement

D

अफगानिस्तान के कैदी अब्दुल बशीर पर हत्या का आरोप

जनसत्ता अखबार के संवादाता अमलेश राजू द्वारा जेल प्रशासन के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल नंबर तीन में अफगानिस्तान के रहने वाले कैदी अब्दुल बशीर ने दीपक सोनी नाम के कैदी पर हमला कर दिया। दोपहर पौने एक बजे हुए इस वारदात की सूचना मिलते ही तिहाड़ प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची जहां पता चला कि खाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।

दीपक सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीपक की छाती पर नुकीली चीज से वार किया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दीपक विचाराधीन कैदी था, साल 2018 में पश्चिम विहार थाना में दर्ज हत्या के मामले में यह गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद था।

Advertisement

जेल के अंदर बनाए गए पदार्थ से नुकीले हथियार से हमला

जेल प्रशासन ने बताया कि इस मामले की एक जांच मजिस्ट्रेट के द्वारा की जाएगी। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दीपक पर कई कैदियों ने अचानक हमला किया था। यह हमला जेल के अंदर बनाए गए पदार्थ से नुकीले हथियार से किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्दुल बशीर लाजपत नगर थाने के 2019 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई गैंगवार का मामला सामने नहीं आया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो