होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

गाजियाबाद में टाटा स्टील कंपनी के अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने जताई लूट की आशंका

शुक्रवार की रात आफिस से लौटने के दौरान अपनी पत्नी को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर मिलने को बुलाया था। पत्नी के पहुंचने पर वह वहां नहीं मिले।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: May 05, 2024 11:33 IST
घर वालों को वे रात में पास में नाले के पास तड़पते हुए मिले थे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement

गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में शुक्रवार रात टाटा स्टील्स कंपनी के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी (40) की हत्या करने से खलबली मच गई। उनकी रात में किसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। घर वाले उनको लेकर अस्पताल गये तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आशंका जताई है कि उनके साथ लूटपाट भी हुआ है। उनका मोबाइल और लैपटॉप भी गायब है।

टाटा स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में नेशनल बिजनेस हेड थे

पुलिस के मुताबिक टाटा स्टील्स के अधिकारी विनय त्यागी रात में आफिस से लौटने के दौरान अचानक मेट्रो स्टेशन से गायब हो गये थे। शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्‍त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने उनके परिवार के हवाले से बताया कि विनय त्यागी दिल्ली में टाटा स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में नेशनल बिजनेस हेड थे।

Advertisement

शुक्रवार की रात ऑफिस से लौटते के दौरान हुई वारदात

वह शुक्रवार की रात आफिस से लौट रहे थे। उन्होंने अपनी पत्नी को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर मिलने को कहा। गौतम ने बताया कि उनकी पत्नी मेट्रो स्टेशन पहुंची लेकिन विनय त्यागी वहां दिखाई नहीं पड़े। पत्नी ने उनको कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह घर लौट गईं और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दीं। इससे घर के लोग परेशान हो गये।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सब लोग कई जगह फोन कर उनके बारे में पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिली। परिवार के कुछ लोग जब बाहर निकलकर उनकी खोजबीन शुरू की तब घर से कुछ दूरी पर साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में नाले में के पास वे तड़पते हुए मिले। घर वाले उनको लेकर फौरन अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका मोबाइल और लैपटॉप भी गायब है।

इसके बाद घर में रोना-पीटना मच गया। पत्नी तथा अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर आसपास के लोग और रिश्तेदार भी जुट गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस त्यागी के घर और मेट्रो स्टेशन के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे यह पता चल सकेगा कि उनके साथ क्या हुआ।

Advertisement
Tags :
GhaziabadgurugramMurderTata Steel
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।