scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

लखनऊ में रिटायर्ड IAS अफसर के घर लूट, विरोध करने पर पत्नी का गला घोंटा

घटना के वक्त वह गोल्फ खेलने 5- कालिदास मार्ग स्थित क्लब में गये हुए थे। लौटकर आए तो पूरा घर बिखरा दिखा।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 25, 2024 16:18 IST
लखनऊ में रिटायर्ड ias अफसर के घर लूट  विरोध करने पर पत्नी का गला घोंटा
रिटायर्ड आईएएस अफसर डीएन दुबे और उनकी पत्नी मोहिनी दुबे। (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Advertisement

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह रिटायर्ड आईएएस अफसर डीएन दुबे के इंदिरा नगर आवास में लूट और हत्या की वारदात से खलबली मच गई। लुटेरों ने पत्नी मोहिनी के गले में फंदा बांधकर उनका कत्ल कर दिया। घटना के वक्त वह गोल्फ खेलने 5- कालिदास मार्ग स्थित क्लब में गये हुए थे। लौटकर आए तो पूरा घर बिखरा दिखा। पत्नी का शव किचन की फर्श पर पड़ा हुआ था। उनके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। माना जा रहा है पत्नी ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनका कत्ल कर दिया।

Advertisement

डीएन दुबे लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहते हैं

71 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डीएन दुबे लखनऊ का इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 में अपना आवास है। रोज की तरह वह शनिवार को भी गोल्फ खेलने के लिए स्टेडियम गये थे। जब लौटकर आए तो घर में सब कुछ बिखरा हुआ था। अंदर घुसे तो पत्नी मोहिनी का शव किचन की फर्श पर पड़ा था और गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। यह सब देखकर वह हैरान रह गये। फौरन पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

पुलिस मामले में पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है

मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और अन्य अफसर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने विरोध करने पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डीएन दुबे की पत्नी मोहिनी का कत्ल किया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। पुलिस पड़ोस के सीसीटीवी की भी फुटेज ली और पड़ोसियों से भी पूछताछ की।

रिटायर्ड आईएएस अफसर के घर पर लूटपाट की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक वारदात किसी ऐसे शख्स ने की है जिसे घर और घर के सदस्यों के बारे में पूरी जानकारी हो। पुलिस घर के नौकरों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मोहिनी दुबे के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी जांच की दिशा तय कर रही है।

कन्नौज के रहने वाले डीएन दुबे रिटायरमेंट के बाद इंदिरानगर में रहते हैं। उनका किसी से किसी भी तरह का विवाद भी नहीं रहा है। ऐसे में उनके घर लूटपाट और मर्डर को लेकर पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो