होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

मस्जिद में घुसकर की मौलवी की पीट-पीटकर हत्या, नकाबपोश हत्यारों ने दिया वारदात को अंजाम

मृतक मौलवी उत्तर प्रदेश के रामपुर का निवासी था और वह 30 वर्ष का था।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: April 29, 2024 17:35 IST
मस्जिद के मौलवी को पीट-पीटकर मार डाला।
Advertisement

राजस्थान के अजमेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अजमेर में एक मस्जिद के मौलवी को तीन नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना शनिवार को बताई जा रही है। मृतक मोहम्मद माहिर अपने छह बच्चों के साथ रामगंज के कंचन नगर स्थित मस्जिद में सो रहा था।

पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर मस्जिद में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक मौलवी उत्तर प्रदेश के रामपुर का निवासी था और वह 30 वर्ष का था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मौलवी पर लाठियों से हमला किया। जैसे ही मौलवी के बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे, लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने मौलवी का मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि बच्चे मदद के लिए फोन न कर सकें।

Advertisement

आरोपियों के भागने के बाद बच्चे मस्जिद से बाहर आए और अपने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। रामगंज थाना प्रभारी रवींद्र खिंची ने कहा, "हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

पुलिस ने बताया कि मृतक मौलवी बच्चों को पढ़ाता था। वहीं मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि वह हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

कर्नाटक से आया हैरान कर देने वाला मामला

इससे करीब 7 दिन पहले पहले कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। राज्य में 28 साल की एक महिला ने एक दंपत्ति पर उसकी निजी तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करने और इस्लाम धर्म कबूल करवाने का आरोप लगाया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों में से एक ने अपनी पत्नी के सामने उसका रेप किया। साथ ही आरोपियों ने उसे माथे पर ‘कुमकुम’ लगाने से रोका और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags :
mosquepoliceRajasthan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।