scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

ब्रेकअप से बौखलाए शख्स ने रिंच से मारकर ली एक्स गर्लफ्रेंड की जान, सोशल मीडिया पर वायरल मर्डर का वीडियो

आरोपी ने बीच सड़क आम लोगों के बीच अचानक लड़की पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 18, 2024 16:16 IST
ब्रेकअप से बौखलाए शख्स ने रिंच से मारकर ली एक्स गर्लफ्रेंड की जान  सोशल मीडिया पर वायरल मर्डर का वीडियो
Crime News: शख्स ने सरेआम की गर्लफ्रेंड की हत्या (सोर्स - एक्सप्रेस फोटो)
Advertisement

Crime News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे वसई इलाके से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो कि सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गया। यहां ब्रेकअप के बाद बौखलाए एक शख्स ने बीच सड़क पर लड़की की हत्या कर दी। यह घटना आज सुबह साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। आरोपी पीछे से लड़की के पास आया है, और उसने ताबड़तोड़ तरीके से लड़की के सिर पर रिंच से हमला कर दिया।

Advertisement

बता दें कि यह मामला चिंचवाड़ इलाके का है। मृतक लड़की का नाम आरती यादव, जबकि हत्या करने वाले आरोपी का नाम रोहित यादव है। आरोपी ने लोहे की रिंच से लड़की के सिर पर लगातार वार किए। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि हत्या के वक्त घटनास्थल पर काफी भीड़ थी, लेकिन आरोपी को किसी भी बात का फर्क नहीं पड़ रहा था।

Advertisement

बचाव करने वाले पर भी हमले के लिए दौड़ा शख्स

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आरोपी रोहित, बौखलाहट में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को जाहिलों की तरह मार रहा था, तभी भीड़ में से एक शख्स ने आकर उसे रोकने और बीच बचाव करने की कोशिश की। ऐसे में आरोपी उस दूसरे शख्स पर भी हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह सारा मामला प्रेम प्रसंग का है।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी रोहित यादव आरती के साथ रिलेशन में था। कुछ दिन पहले ही लड़की ने मर्जी से ब्रेक अप कर लिया था, जिसके चलते काफी बौखला गया था।

Advertisement

दूसरे लड़के से रिलेशन का शक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़के को शक था कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड मूव ऑन कर गई है और अब किसी दूसरे लड़के के साथ रिलेशनशिप में भी है, जिसके चलते लड़का लड़की पर बौखला गया था।

Advertisement

ऐसे में एक्स गर्लफ्रेंड पर शक के चलते आरोपी युवक गुस्से में था और फिर उसने मर्डर का यह खौफनाक कदम उठा लिया था। ऐसे में लड़का पीछे से आया और रिंच से लड़की पर हमला करके उसकी जान ले ली। पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच समेत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो