scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

जमानत पर छूटते ही परेशान करने लगा रेप का आरोपी, केस वापस लेने का बनाने लगा दबाव, पीड़िता ने जहर खा कर दी जान

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शामली में दुष्कर्म पीड़िता ने सुसाइड कर लिया। दरअसल, पीड़िता ने एक शख्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया लेकिन वह जल्द ही जमानत पर छूट गया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: November 15, 2023 18:12 IST
जमानत पर छूटते ही परेशान करने लगा रेप का आरोपी  केस वापस लेने का बनाने लगा दबाव  पीड़िता ने जहर खा कर दी जान
प्रतीकात्मक फोटो (jansatta)
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जिले के शामली में दुष्कर्म पीड़िता ने सुसाइड कर लिया। दरअसल, पीड़िता ने एक शख्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया लेकिन वह जल्द ही जमानत पर छूट गया। इसके बाद वह केस वापस लेने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाने लगा। वह पीड़िता को परेशान करने लगा। जिससे तंग आकर पीड़िता ने जहर खा कर अपनी जान दे दी।

Advertisement

पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

मामले में शामली के अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बुधवार को बताया कि यह घटना शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां मंगलवार को 16 साल की कथित बलात्कार पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सिंह के अनुसार, लड़की ने तालिब नाम के शख्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। यह मामला अभी अदालत में लंबित है।

Advertisement

पिता ने कहा आरोपी तालिब बेटी पर दबाव बना रहा था

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर तालिब के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सिंह के मुताबिक, शिकायत में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी तालिब उसकी बेटी पर अदालत में लंबित मामले को वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा था। उन्होंने बताया कि पिछले साल पुलिस ने तालिब को लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे अदालत से जमानत मिल गई थी। सिंह ने कहा कि पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

सरकारी स्कूल में टीचर ने छात्रा से की रेप की कोशिश

यूपी के मथुरा से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल में टीचर ने छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की। वह कपड़े उतारकर उसके सामने खड़ा हो गया और फिर उससे जबरदस्ती करने लगा। मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने परिजन को इस बार में बताया। इसके बाद क्लास में लगा सीसीटीवी चेक किया गया जिससे मामले का खुलासा हुआ। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में टीचर क्लास के अंदर बिना कपड़ों के देखा जा सकता है। वह छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती कर रहा है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो