होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

बेटी को मॉडल बनाने के चक्कर में 4 लाख की ठगी, महिला को ऑनलाइन फ्रॉड का बनाया शिकार

मामला शहर के कटराज कोंढवा रोड पर रहने वाली एक महिला के साथ पेश आया है। भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में इस केस से जुड़ी एक एफ़आईआर भी दर्ज की गई है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: May 01, 2024 16:07 IST
पुणे का मामला, पुलिस कर रही जांच (Freepik)
Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे में आकर्षक सोशल मीडिया विज्ञापन के ज़रिए ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपनी बेटी के मॉडलिंग करियर को ध्यान में रखते हुए एक विज्ञापन पर क्लिक किया और वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। उसे इस ठगी में अपने 4 लाख रुपए गंवाने पड़ गए। यह मामला शहर के कटराज कोंढवा रोड पर रहने वाली एक महिला के साथ पेश आया है। भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में इस केस से जुड़ी एक एफ़आईआर भी दर्ज की गई है।

क्या जानकारी सामने आई है?

भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक महिला ने बताया है कि उसने मार्च के दूसरे सप्ताह में बच्चों के लिए मॉडलिंग से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। जिसमें दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर किसी महिला से उसकी बात हुई। जिसने उससे निजी जानकारी मांगी और रजिस्टर करने का अनुरोध किया। दो-तीन दिन बाद उससे कुछ और फॉर्म भरने के लिए कहा गया और उसे एक मैसेंजर ग्रुप में जोड़ा गया। बाद में धीरे-धीरे उसे पैसे के भुगतान से जुड़े कई टास्क दिए गए और उसके साथ धोखा किया गया। उसने चार दिन में 4 लाख तक का भुगतान कर दिया।

Advertisement

पुणे में बढ़ रहे मामले

जनवरी 2023 से पुणे बहुत से लोगों ने ऐसी धोखाधड़ी की सूचना पुलिस को दी है। अब तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी भारतीय सेना के 69 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल से पिछले साल मई और जून में 2.4 करोड़ रुपये हुई थी। यह ऑनलाइन टास्क फ्रॉड से जुड़े मामले हैं जिनमें पहले आम लोगों को पैसे मिलते हैं और बाद में लालच देकर उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी की जाती है। फिलहाल पुलिस ऐसे मामलों की जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Crime NewsMaharashtra
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।