scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

जिस पिस्टल से हुई अतीक की हत्या उसी से सलमान को मरवाना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

मुंबई पुलिस ने कहा कि जिगाना पिस्टल से पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की भी हत्या हुई थी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 16:43 IST
जिस पिस्टल से हुई अतीक की हत्या उसी से सलमान को मरवाना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई  मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है।
Advertisement

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान को मारने की साजिश रच रहा था। इसके लिए लॉरेंस गैंग तुर्किए में निर्मित जिगाना पिस्टल का उपयोग कर सकता था।

Advertisement

जिगाना पिस्टल से ही माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुई थी। अतीक और अशरफ की हत्या अप्रैल 2023 में हुई थी।मुंबई पुलिस ने कहा कि इसी पिस्टल से पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की भी हत्या हुई थी।

Advertisement

सलमान के घर की हुई थी रेकी

मुंबई पुलिस के पनवेल जोन 2 के डीएसपी विवेक पानसरे ने बताया कि 24 अप्रैल को चार लोगों की गिरफ्तार किया गया था और उन्हीं से सलमान की हत्या की प्लानिंग को लेकर कुछ जानकारी हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बेंगलुरु से चिकना शूटर को गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने ही कुछ लोगों के साथ मिलकर सलमान खान के घर और फार्म हाउस की रेकी की थी।

रेकी करने वाले बिश्नोई गैंग से जुड़े थे

रेकी करने वाले लोग लॉरेंस जुड़े थे और सलमान की गाड़ी पर हमला करना चाहते थे। इस मामले में पुलिस 10 से 12 आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी भी आरोपियों के संपर्क में थी। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि उनके पास इस बात के पूरे सबूत हैं कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सलमान खान की हत्या की साजिश रच रहे थे। इन सभी में से अजय कश्यप का भी नाम सामने आया है, जो इन सभी को मिलाने में अहम भूमिका निभाता है।

Advertisement

पुलिस इस मामले में पाकिस्तान के एंगल से भी जांच कर रही है। अजय कश्यप हथियार स्मगलिंग का काम करता है और उसे ही हथियार को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोपियों ने श्रीलंका तक भगाने का भी प्लान बना रखा था। सलमान खान को लॉरेंस कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। मुंबई पुलिस ने सलमान को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो