scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मुंबई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

आरोपी ने पत्नी की नाबालिग बहन के साथ तब दुष्कर्म किया जब वह घर में अकेली थी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
June 05, 2023 19:00 IST
मुंबई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म  पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
प्रतीकात्मक तस्वीर (jansatta)
Advertisement

मुंबई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आरोपी ने अपनी पत्नी की 16 साल की नाबालिग बहन के साथ तब दुष्कर्म किया जब वह घऱ में अकेली सो रही थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया तो उसकी पत्नी घऱ से बाहर थी। जब वह घऱ लौटी तो नाबालिग ने अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता की बहन शनिवार सुबह बाजार गई थी तो आरोपी ने कथित तौर पर सो रही नाबालिग के साथ जबरदस्ती की। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि वह अपनी बहन को इस बारे में कुछ ना बताए वरना उसके लिए ठीक नहीं होगा।

नाबालिग ने माता-पिता दोनों को खो दिया है

असल में पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ इसलिए रह रही है क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। उसकी बहन हाउस वाइफ हैं और उसके देवर का केटरिंग का बिजनेस है। जब पीड़िता की बहन घर लौटी तो उसने उसे दुष्कर्म के बारे में बताया।

Advertisement

इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि तब तक वह फरार हो गया था। उसे रविवार सुबह स्थानीय थाने के डिटेक्शन स्टाफ ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से दबोच लिया था। इसके बाद में आरोपी को नजरबंद कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे अदालत ने 9 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो