होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Guna Brutality Case: मध्य प्रदेश के गुना में लड़की से दरिंदगी करने वाले के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, पीड़िता की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर

आरोपी अयान ने पहले पीड़िता को बंधक बनाया, बुरी तरह पिटाई कर बेदम कर दिया। फिर आंखों में मिर्ची पाउडर डाला, घावों पर नमक लगाया। फिर मुंह में मिर्ची भरकर होठों को फेविक्विक से चिपका दिया। लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: April 22, 2024 01:04 IST
लड़की के साथ दुष्कर्म और यातना देने वाले अयान पठान के मकान को गिराता बुलडोजर। (फोटो- एएनआई वीडियो ग्रैब)
Advertisement

मध्य प्रदेश के गुना में एक लड़की का शारीरिक शोषण करने के बाद उसके मुंह और आंख में मिर्च डालकर ओठों को फेवीक्विक से चिपका देने वाले हैवान अयान पठान के घर को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया। इस बारे में गुना के एसडीएम रवि मालवीय ने कहा, "…अयान पठान नाम के एक युवक ने लड़की को बंधक बना लिया था और उसकी बुरी तरह पिटाई की, शारीरिक यातना दी। पुलिस ने उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की है। हमने उसके घर का सीमांकन किया और पाया कि उसका घर अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि पर बनाया गया था। दो दिन पहले हमने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था…आज उनके घर को तोड़ने की कार्रवाई की गई…।"

जांच में मकान का 375 फीट हिस्सा अवैध मिला था

इससे पहले पुलिस की जांच में पता चला था कि उसके मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है। पुलिस प्रशासन उसको तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका की टीम ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया था। अधिकारी ने कहा कि खान को गुरुवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर 60 लीटर देशी शराब ले जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उस पर बलात्कार, मारपीट और उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

आरोपी लड़की के घर पर कब्जा करना चाहता था

आरोपी युवक अयान पठान के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह लड़की के मकान को हड़पना चाहता था। इसीलिए वह उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ रखता था। हालांकि जब लड़की को इस बात की जानकारी हुई तो वह उससे दूर होने लगी। इसी के बाद उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने खुद बताया कि अयान जबरन उसकी पैतृक संपत्ति के कागजात पर साइन कराकर उसे अपने नाम पर ट्रांसफर कराना चाहता था। युवती ने कहा कि जब मैंने इस बात का विरोध किया तो उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी अयान ने पहले लड़की को बंधक बना लिया। इसके बाद वह उसकी बुरी तरह पिटाई कर बेदम कर दिया। लड़की की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और घावों पर नमक भी लगाया। फिर मुंह में मिर्ची भरकर होठों को फेविक्विक से चिपका दिया। लड़की के साथ उसने दुष्कर्म भी किया है। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। महिला का इलाज करने वाले गुना स्थित निजी अस्पताल के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ ने कहा कि उसकी एक आंख में गंभीर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि उसके बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया था।

Advertisement
Tags :
BulldozercrueltyGunaMurder
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।