scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मुंबई के हॉस्टल की हॉरर स्टोरी, छात्रा का शव उसके कमरे में बंद था, गार्ड भी था गायब, पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस

मुंबई मरीन ड्राइव के गर्ल हॉस्टर में छात्रा का शव जिस कमरे में मिला वहां बाहर से ताला बंद था।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: June 07, 2023 13:35 IST
मुंबई के हॉस्टल की हॉरर स्टोरी  छात्रा का शव उसके कमरे में बंद था  गार्ड भी था गायब  पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस
प्रतीकात्मक तस्वीर (jansatta)
Advertisement

मुंबई के एक हॉस्टल से छात्रा का शव मिला है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। वहीं हॉस्टल के कमरे से पीड़िता का शव मिलने के कुछ समय बाद ही लापता आरोपी ने भी सुसाइड कर लिया। मामला पॉश इलाके मरीन ड्राइव का है। इस मामले में पुलिस ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रेप और हत्या का मामला दर्ज किया।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान 30 साल के ओम प्रकाश कनौजिया के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही वह हॉस्टल के गायब हो गया था। बाद में वह मृत पाया गया। आरोपी दक्षिण मुंबई स्थित सावित्री फुले महिला छात्रावास में पिछले 15 साल से गार्ड के रूप में काम कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने ही कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। छात्रा उपनगरीय बांद्रा में एक सरकारी पॉलिटेक्निक की छात्रा थी।

Advertisement

छात्रा के कमरे में बाहर से लगा था ताला

दरअसल, 19 साल की पीड़िता महाराष्ट्र के विदर्भ का रहने वाला थी। वह काफी समय से गायब थी। इसके बाद पुलिस को उसके गायब होने की सूचना मिली। उसके कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि उसके गले में दुपट्टे था और वह मृत पड़ी हुई थी।

पुलिस का कहना है कि हमें जानकारी मिली कि सावित्री बाई हॉस्टल में एक लड़की गायब थी और उसके कमरे को बाहर से ताला बंद था। जब हमने दरवाजा खोला तो वह अंदर मृत पाई गई और उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। हमें संदेह है कि उसकी हत्या रेप के बाद की गई है।

Advertisement

वहीं हॉस्टल में काम करने वाला एक गार्ड भी लापता था। उसका भी कुछ पता नहीं चला। हमने उसकी खोजबीन शुरी की। हालांकि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब वह एक रेलवे स्टेशन पर मृत पाया गया। पता चला कि वह छात्रावास के पीछे चर्नी रोड स्टेशन गया और ट्रेन की पटरी पर लेट गया जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सारा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो