scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

45 साल का दूल्हा 12 साल की दुल्हन से कर रहा था शादी, रस्मों के बीच पहुंच गई पुलिस, फिर हुआ ये खुलासा

12 साल की नाबालिग लड़की की 45 साल के शख्स से जबरदस्ती शादी करवाई जा रही थी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: May 22, 2023 14:10 IST
45 साल का दूल्हा 12 साल की दुल्हन से कर रहा था शादी  रस्मों के बीच पहुंच गई पुलिस  फिर हुआ ये खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर (jansatta)
Advertisement

झारखंड के पलामू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 साल की नाबालिग लड़की की 45 साल के शख्स से जबरदस्ती शादी करवाई जा रही थी। तभी किसी ने पुलिस को इस शादी के बारे में सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रूकवाई।

Advertisement

जब पुलिस पहुंची तो शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं। पूछताछ में पता चला कि लड़की के घरवाले ही उसकी 45 साल के शख्स से शादी करा रहे थे। उन्हें अपनी बेटी की कम उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। वे तो चाहते थे कि जल्द से जल्द उसकी शादी हो जाए और वह अपने ससुराल चली जाए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। यह कह सकते हैं कि पुलिस को इस शादी की जानकारी देने वाले ने लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। वरना 12 साल की बच्ची के साथ क्या होता हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते। उसे तो पता भी नहीं होगा कि उसके अपने उसके साथ क्या कर रहे है? 12 साल की बच्ची की समझ ही कितनी होती है? फिलहाल पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को बालिका गृह भेज दिया है।

परिवार वालों ने तय की थी बेटी की शादी

असल में पुलिस को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना मिली थी कि पलामू के रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में में एक 12 साल की बच्ची की 45 साल के शख्स से शादी करवाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस, सीडब्ल्यूसी और चाइल्डलाइन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और शादी रूकवा दी। शादी होनी शुरू हो गई थी। ऐसे में अगर पुलिस लेट पहुंचती तो बच्ची की उम्रदराज शख्स से शादी करा दी जाती। सोचिए वह शख्स कैसा है जो बेटी की उम्र की छोटी सी बच्ची से शादी करने को तैयार हो गया? इसके दोषी बच्ची के माता-पिता भी हैं जो अपनी ही बेटी की जिंदगी बर्बाद करने पर तुले थे। उन्होंने खुद अपनी नाबालिग बेटी का रिश्ता 45 साल के शख्स से तय किया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि लड़की के घरवालों ने ही इस शादी के लिए हामी भरी थी। फिलहाल पुलिस लड़की के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

जब पुलिस मौके पर पहुंची को देखा कि शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। पुलिस को देख शादी में मौजूद लोग घबरा गए। पुलिस ने सबसे पहले दूल्हे को गिरफ्तार किया वह पाटन के कांकेकला का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो