scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

लड़के पर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, फोड़ी आंखें, मारा पत्थर फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

हत्यारों ने युवक की हत्या करने से पहले उसकी दोनों आंखें फोड़ दी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: May 24, 2023 20:14 IST
लड़के पर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला  फोड़ी आंखें  मारा पत्थर फिर कुल्हाड़ी से काट डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर (jansatta)
Advertisement

झारखंड के धनबाद से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़के की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। युवक की पहचान नाम सोनू राय के तौर पर हुई है। वह पुटकी के श्रीनगर इलाके का रहने वाला था। वह मंगलवार की देर रात काम से लौटकर घर जा रहा था। जब वह पुटका सिनेमा हॉल के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सोनू को तब तक मारा जब तक वह मर नहीं गया। फिलहाल इलाके में दहशत मौजूद है। लोग डरे हुए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों ने सोनू को दी दर्दनाक मौत

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों ने पहले युवक की दोनों आंखें फोड़ दी। इसके बाद उसे पत्थरों से मारा और फिर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी जान ले ली।

Advertisement

हमलावरों के पास चाकू, पत्थऱ औऱ कुल्हाड़ी थी

पुलिस का कहना है कि मरने वाले युवक का नाम सोनू राय है। वह देर रात काम से लौट रहा था तभी उस पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। उन्होंने पहले से ही सोनू को मारने की प्लानिंग कर रखी थी। हमलावरों के हाथ में पत्थऱ, चाकू औऱ कुल्हाड़ी थी। उसी से आरोपियों ने सोनू के ऊपर हमला किया। उन्होंने सोनू के ऊपर कुल्हाड़ी से कई वार किए। सोनू की हत्या के बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सोनू को एसएनएमएमसीएच अस्पताल लेकर गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने संजय रावत पर हत्या का लगाया आरोप

सोनू के भाई अरुण राय का कहना है कि उसके पड़ोसियों से रंजिश चल रही थी। सोनू की उनकी बनती नहीं थी। सोनू के परिजनों ने राणा संजय रावत पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी राणा औऱ उसके दोस्तों ने सोनू से मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो