scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

जन्मदिन पर दोस्तों को ढाबे पर खिलाया खाना, बाद में चारों ने बर्थडे बॉय को चाकू से मार डाला, एक कारण बनी हत्या की वजह

लड़के ने ढाबे पर अपने 4 दोस्तों को जन्मदिन पार्टी दी थी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: June 06, 2023 14:27 IST
जन्मदिन पर दोस्तों को ढाबे पर खिलाया खाना  बाद में चारों ने बर्थडे बॉय को चाकू से मार डाला  एक कारण बनी हत्या की वजह
(प्रतीकात्मक फोटो- इंडियन एक्सप्रेस)
Advertisement

मुंबई से एक सनीसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 20 साल के लड़के ने ढाबे पर अपने जन्मदिन की पार्टी रखी। इसके कुछ दिन बाद ही 4 दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना पिछले हफ्ते मुंबई के गोवंडी के बैगनवाड़ी इलाके में हुई थी।

असल में मृतक ने अपने जन्मदिन पर चार दोस्तों को खाना खिलाया था। सभी दोस्तों ने मिलकर जमकर खाना खाया था। पार्टी इंजॉय की थी। जिसका बिल करीब 10 हजार रुपये आया था। इसी बिल को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। बर्थ डे बॉय ने अपने दोस्तों से कहा कि सब मिलकर बिल भरेंगे मगर कोई भी दोस्त बिल का हिस्सा तुरंत भरने को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर उनमें विवाद शुरू हो गया। हालांकि बाद में लड़के ने खुद ही 10 हजार का पूरा बिल भर दिया।

Advertisement

उस वक्त मामला शांत हो गया मगर बाद में लड़के को इस कारण अपनी जान गवानी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों शाहरुख और निशार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

10 हजार का बिल बना हत्या का कारण

दरअसल, पीड़ित साबिर अंसारी ने 31 मई को सड़क किनारे एक ढाबे पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। जहां खाने का बिल करीब 10 हजार रुपए आया था। चारों आरोपियों ने साबिर से कहा कि वे अपने हिस्से के पैसे बाद में दे देंगे। इसके बाद साबिर ने खाने का बिल चुकाया और घर लौट आया। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे जब साबिर आरोपी शाहरुख और उसके 3 अन्य दोस्तों के पास पैसे मांगने गया तो उन्होंने मना कर दिया और धमकी दी। इसके बाद साबिर वहां से चला गया और अपने दूसरे दोस्त को इस घटना की जानकारी दी।

बाद में रात करीब 8 बजे जब साबिर अपने दूसरे दोस्तों के साथ शिवाजी नगर इलाके में अपना जन्मदिन मना रहा था तभी आरोपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसे केक खिलाया। बाद में वे उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने साबिर की धारदार हथियार से कई बार पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

Advertisement

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस साबिर को अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चारों दोस्तों ने 10 हजार के बिल को लेकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल शिवाजी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 323, 109 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो