scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

दो बच्चों के बाप को हुआ नाबालिग लड़की से प्यार, शादी से किया इनकार तो मारी गोली

लड़की की मां के मुताबिक रवि बुधवार को लड़की के घर पहुंचा और शादी करने के लिए कहा। मना किए जाने पर उसने लड़की को गोली मार दी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 10:31 IST
दो बच्चों के बाप को हुआ नाबालिग लड़की से प्यार  शादी से किया इनकार तो मारी गोली
जुर्म से जुड़ी खबर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक शादीशुदा शख्स ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी।  आरोपी शख्स दो बच्चों का बाप है और उसे एक लड़की से प्यार हो गया था। फिलहाल खबर यह है कि हालत गंभीर होने के बाद लड़की को दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

Advertisement

लड़की और उसके बीच एक साल पहले सोशल साइट इंस्टाग्राम पर बात शुरू हुई थी। दोनों एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं। आरोपी रवि ने खुद को अविवाहित बताते हुए लड़की को अपने झांसे में लिया था।

Advertisement

लड़की की ने शादी के लिए मना किया  

जानकारी यह है कि आरोपी रवि लड़की को शादी करने का झांसा देता रहा। जब लड़की को पता चला कि रवि शादीशुदा है तो उसने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद रवि ने उसे उससे शादी करने के लिए कहा। लड़की की मां के मुताबिक रवि बुधवार को लड़की के घर पहुंचा और शादी करने के लिए कहा। मना किए जाने पर उसने लड़की को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह फरार हो गया और लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ रवि का संपर्क इंस्टाग्राम पर हुआ था, वह खुद की शादी होने के बावजूद लड़की पर दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो उसने गोली मार कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। लड़की एक गरीब परिवार से है और सिर्फ 8वीं क्लास तक पढ़ सकी है। फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो