scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

T20 World Cup: क्रिस गेल का 12 साल पुराना रिकॉर्ड निकोलस पूरन ने तोड़ा, एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 6 उनके नाम

निकोलस पूरन ने अपनी पारी के दौरान अमेरिका के खिलाफ 3 छक्के लगाए और उन्होंने क्रिस गेल का 12 साल पुराना ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: SanjaySavern
June 22, 2024 16:40 IST
t20 world cup  क्रिस गेल का 12 साल पुराना रिकॉर्ड निकोलस पूरन ने तोड़ा  एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 6 उनके नाम
Nicholas Pooran (Source- AP Photo)
Advertisement

Nicholas Pooran hit most sixes in a T20 WC edition: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 46वां मैच बारबाडोस ने दोनों मेजबान देश यानी वेस्टइंडीज और अमेरिका के बीच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से अमेरिका पर हावी रही और एकतरफा अंदाज में मैच को 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में आंद्रे रसेल (3 विकेट) और रोस्टन चेज (3 विकेट) की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी और फिर दूसरी पारी में शाई होप (नाबाद 82 रन) और निकोलस पूरन (नाबाद 27 रन) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इंडीज को शानदार जीत नसीब हुई।

Advertisement

इस मुकाहले में निकोलस पूरन ने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए और वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं साई होप अपनी पारी के दौरान 8 छक्के लगाकर पूरन और रिली रोसो की बराबर कर ली।

Advertisement

निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज था और उन्होंने साल 2012 में 16 छक्के लगाए थे, लेकिन अमेरिका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाकर उन्होंने क्रिस गेल का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरन अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में कुल 17 छक्के लगाए हैं और वो गेल से आगे निकल गए और एक टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। अमेरिका के खिलाफ पूरन ने 12 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 27 रन की पारी खेली।

टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के

17 - निकोलस पूरन (2024)
16 - क्रिस गेल (2012)
15 - मार्लन सैमुअल्स (2012)
15 - शेन वॉटसन (2012)

Advertisement

शाई होप ने निकोलस पूरन और रिली रोसो की बराबरी की

शाई होप ने अमेरिका के खिलाफ तूफानी पारी खेली और 39 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 4 चौके निकले। साई होप टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए और निकोलस पूरन और रिली रोसो की बराबरी कर ली जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में 8-8 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में 11 छक्कों के साथ क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं।

टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

11 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2016
10 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
10 - एरोन जोन्स (अमेरिका) बनाम कनाडा, डलास, 2024
8 - रिली रोसो (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022
8 - निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) बनाम अफगानिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2024
8 - शाई होप (वेस्टइंडीज) बनाम अमेरिका, ब्रिजटाउन, 2024

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो