scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

IND vs ENG T20WC 2024: रोहित शर्मा ने जोस बटलर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, टी20 वर्ल्ड कप में पूरे किए 50 छक्के

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली और रोहित ने अपनी पारी के दम पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: SanjaySavern
June 28, 2024 01:52 IST
ind vs eng t20wc 2024  रोहित शर्मा ने जोस बटलर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त  टी20 वर्ल्ड कप में पूरे किए 50 छक्के
Rohit Sharma (Source- AP Photo)
Advertisement

T20 World Cup semi final 2024 IND vs ENG: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए 39 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। रोहित ने इन दो छ्क्कों की मदद से टी20 वर्ल्ड कप में अपने 50 छक्के पूरे किए साथ ही साथ अपनी 57 रन की पारी के दम पर इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को 16.4 ओवर में 103 रन पर आउट करके टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली।

Advertisement

रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में पूरे किए 50 छक्के

रोहित शर्मा ने 2 छक्कों के दम पर टी20 वर्ल्ड कप में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज साथ ही साथ दुनिया के दूसरे बैट्समैन बने। रोहित शर्मा ने ये कमाल 43 पारियों में किया। क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में 31 पारियों में 63 छक्के लगाए थे।

Advertisement

टी20 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के (पारी)

63 - क्रिस गेल (31)
50 - रोहित शर्मा (43)
43 - जोस बटलर (33)
40 - डेविड वार्नर (40)
33 - युवराज सिंह (28)
33 - विराट कोहली (31)

रोहित शर्मा ने तोड़ा जोस बटलर का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2022 में 225 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने इस सीजन में अब तक 248 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया। टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम पर दर्ज है। उन्होंने साल 2021 में 303 रन बनाए थे।

Advertisement

एक टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन

Advertisement

303 रन - बाबर आजम (2021)
248 रन - रोहित शर्मा (2024)
225 रन - जोस बटलर (2022)
216 रन - केन विलियमसन (2021)
201 रन - महेला जयवर्धने (2012)

रोहित ने गेल, संगकारा और बटलर को पीछे छोड़ा

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 57 रन की पारी खेली टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर चौथी बार 50 प्लस का स्कोर खेला और क्रिल गेल, कुमार संगकारा और जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल, संगकारा और बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 3-3 बार ऐसा किया है।

कप्तान के तौर पर टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

5 - बाबर आजम
4 - रोहित शर्मा
3 - क्रिस गेल
3 - कुमार संगकारा
3 - जोस बटलर

कप्तानों द्वारा एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

4 - बाबर आजम (2021)
3 - रोहित शर्मा (2024)

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो