scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

T20 World Cup: फिर होगा उलटफेर! साउथ अफ्रीका के खिलाफ नीदरलैंड्स की निगाहें हैट्रिक पर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप डी की अंक तालिका की बात करें तो साउथ अफ्रीका शीर्ष पर है। नीदरलैंड्स दूसरे नंबर पर है।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | June 07, 2024 23:13 IST
t20 world cup  फिर होगा उलटफेर  साउथ अफ्रीका के खिलाफ नीदरलैंड्स की निगाहें हैट्रिक पर
नीदरलैंड्स बनाम साउथ अफ्रीका। (फोटो - AP)
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार (7 जून) को अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया। अब शनिवार (9 जून) को भी उलटफेर देखने को मिल सकता है। टूर्नामेंट का 16वां मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। इस नीदरलैंड्स की निगाहें हैट्रिक पर होगी।

Advertisement

नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका को हराया और सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को खत्म कर दिया। 2023 वनडे विश्व कप में उन्हें फिर से हराया। इस दौरान नीदरलैंड्स ने लक्ष्य का पीछा करने में दक्षिण अफ्रीका की कमजोरी को उजागर किया। बेशक, श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन के बाद उलटफेर की संभवाना कम दिखाई देती है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के पास अनुभव

एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के तौर पर साउथ अफ्रीका के पास बड़े हिटर हैं। इस मैच के लिए, उनके पास अनुभव का भी लाभ है। वे पहले ही आइजनहावर पार्क में खेल चुके हैं। उन्हें पहले से पता है कि रन बनाना आसान नहीं है, लेकिन नीदरलैंड्स के लिए परिस्थितियां अच्छी खबर हो सकती हैं।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज चुनौती

नीदरलैंड्स के पास स्वाभाविक रूप से बड़े हिटर नहीं हैं। टीम के बल्लेबाज आक्रामक क्रिकेट नहीं खेलते और न्ययॉर्क की परिस्थितियों में यह बेहतर साबित हो सकता है। टीम को पिच के असमान उछाल के देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी योजना बनानी होगी। ग्रुप डी की अंक तालिका की बात करें तो साउथ अफ्रीका शीर्ष पर है। नीदरलैंड्स दूसरे नंबर पर है। इसके बाद नेपाल और श्रीलंका है। बांग्लादेश की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं खेली है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो